Panchkulaपंजाबः बड़ा हादसा, भाखड़ा डैम देखने गए स्कूली बच्चों की पलटी बस,...

पंजाबः बड़ा हादसा, भाखड़ा डैम देखने गए स्कूली बच्चों की पलटी बस, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आनंदपुर साहिबः नंगल में भाखड़ा बांध देखने गए स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया है। इन बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक यह बस ओलिन्दा गांव के पास पलटी है। बताया जा रहा है कि बस में सरकारी स्कूल रामपुरा फूल बठिंडा के बच्चे थे। बस पलटने से बच्चों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा रहा है।

इस हादसे के उपरांत बच्चों में चीखों पुकार का आलम था और थाना कोर्ट जिला बिलासपुर की पुलिस ने मौके पर पंहुच कर बचाव कार्य में हिसा लेते हुए घायल बच्चों को एम्बूलेंस के माध्यम से और अन्य को एक और बस की व्यवस्था कर बीबीएमबी अस्पताल भेजा गया, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। जबकि अन्य की जांच भी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बरार बस कंपन्नी रामपुरा फूल की बस नंबर पीबी 32 जी 2923 में सवार हो कर सीनियर सैकेंडरी स्कूल बूर्ज जिला बठिंडा से 46 छात्राए 7 टीचरों का स्टाफ भाखड़ा घुमने आया था। इस दौरान भाखड़ा जाते समय एक तीखे मोड़ पर बस पलट गई।

इस हादसे में 6 से 7 बच्चें घायल हुए है जिनका उपचार बीबीएमबी अस्पताल में ही चला रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी जिला मैडिकल सैल के अध्यक्ष डा.संजीव गौतम, तहसीलदार संदीप कुमार व बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह भी मौके पर पंहुचे और घायलों के चल रहे उपचार के बारे में अस्पताल की पीएमओ से जानकारी ली और बच्चों का हाल भी जाना।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी...

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटी...

Amul की Chocolate से निकला जिंदा कीड़ा, पीड़ित ने FSSAI से की शिकायत, देखें वीडियो

शिमलाः अगर आप भी चॉकलेट खाने के शौकीन है...

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादित सेबों के...

Jalandhar News: ED ने दिल्ली से ट्रैवल एजेंट को किया गिरफ्तार, कोर्ट से मिला रिमांड, देखें वीडियो

4.68 करोड़ की नकदी, 313 किलो चांदी, और 6 सोना पहले हो चुका है बरामद जालंधर, ENS: प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटी का विवाह जहां खुशियों का अवसर होता है, वहीं यह...

Amul की Chocolate से निकला जिंदा कीड़ा, पीड़ित ने FSSAI से की शिकायत, देखें वीडियो

शिमलाः अगर आप भी चॉकलेट खाने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, अमूल कंपनी...