JalandharJalandhar News: ED ने दिल्ली से ट्रैवल एजेंट को किया गिरफ्तार, कोर्ट...

Jalandhar News: ED ने दिल्ली से ट्रैवल एजेंट को किया गिरफ्तार, कोर्ट से मिला रिमांड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

4.68 करोड़ की नकदी, 313 किलो चांदी, और 6 सोना पहले हो चुका है बरामद

जालंधर, ENS: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमेरिका से भारतीयों के अवैध डिपोर्टेशन और डंकी रूट मानव तस्करी मामले से जुड़े ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दरअसल, ईडी टीम द्वारा लगातार अमेरिका में डिपोर्ट हुए भारतीयों के मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में ईडी टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोंसला को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद ईडी टीम द्वारा आज एजेंट तरुण खोंसला को कोर्ट में पेश किया गया।

जहां ईडी टीम द्वारा 10 दिन का रिमांड मांगा गया और ईडी टीम को 7 दिन का रिमांड मिला है। इस दौरान कोर्ट में पेश हुए वकील ने बताया कि डंकी रूट का काफी समय से मामला चल रहा था। ऐसे में आज दोषी को काबू करके कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर आज कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में माननीय जज से 10 दिन का रिमांड मांगा गया था, लेकिन कोर्ट से 7 दिन का रिमांड मिला है। वकील ने कहा कि 2025 में संपति बरामद हुई थी, लेकिन गिरफ्तारी एजेंट की अब हुई है। वकील का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोषी को गिरफ्तार किया गया है।

एजेंसी इस मामले में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से कथित तौर पर वसूली गई रकम, संदिग्ध लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि ईडी की टीम ने डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेकर कार्रवाई की हो। इससे करीब एक साल पहले भी अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों को लकेर ईडी टीम ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 13 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान दिल्ली के एक प्रमुख ट्रैवल एजेंट (तरुण खोसला) के ठिकाने से करीब 4.68 करोड़ रुपये नकद, 313 किलो चांदी, और 6 किलो सोने के बिस्किट/बार बरामद किए गए थे।

जिसके बाद जब्त की गई कुल संपत्ति और नकदी की कीमत लगभग ₹19.13 करोड़ आंकी गई थी। बताया जा रहा हैकि यह कार्रवाई फरवरी 2025 में अमेरिका द्वारा सैन्य विमानों के जरिए 330 अवैध भारतीय प्रवासियों (मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और गुजरात से) को वापस डिपोर्ट किए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर और मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) की जांच का हिस्सा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार...

महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह...

एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा का ऐतिहासिक प्रदर्शन

चंडीगढ़: जापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक...

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिमला: कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत प्रदेश में कृषि के...

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के तहत 3314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों के चुनाव के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा...

महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के खेलने को लेकर 2 पक्षों की...