Panchkula5 लाख की 1000 कोडीन की बोतलें बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

5 लाख की 1000 कोडीन की बोतलें बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि 12 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि कोरियर कंपनी के माध्यम से पंचकूला से कोडीन दवाइयां, जो हरियाणा में बैन है और एनडीपीएस एक्ट के तहत आती है, वेस्ट बंगाल कोलकाता भेजी जा रही है। सूचना पर मौके पर जाकर मुकदमा नंबर 344 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में पता चला कि सेक्टर 26 में राकेश नाम का व्यक्ति है, जिसके पास दवाइयों के होलसेल का लाइसेंस है। यही राकेश अपने साथियों के साथ मिलकर ये काम कर रहा है। पुलिस ने राकेश को अरेस्ट किया तो उसने बताया कि वह ये काम अपने साथी आशीष उर्फ रवि निवासी दिल्ली के साथ मिलकर करता है।

दोनों के पास दवाइयों का लाइसेंस है। दोनों लाइसेंस का फायदा उठाकर अहमदाबाद से दवाइयां लाते हैं, यहां पर नकली लेबलिंग करते हैं और बिना लाइसेंस वाले लोगों को कोलकाता में कुरियर के माध्यम से सप्लाई करते हैं।

इस मामले में पहले 2 आरोपियों को अरेस्ट किया गया था, उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी गणेश को कानपुर से गिरफ्तार किया गया है। कुल 1000 बोतलें पकड़ी गई हैं। जिनकी मार्केट में कीमत 5 लाख बतायी जा रहीं है और कोलकाता में जाकर इसकी कीमत चार गुना हो जाती है। तीनों आरोपी फिलहाल 27 तारीख तक पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस के मुताबिक इस धंधे में कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास गाजीपुर गांव में 20...

3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः शहर में लगातार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल...

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का दौर जारी है। कल शाम मार्केट बंद होने से पहले...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास गाजीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत की खबर से शोक की लहर...

2 नाबालिगों में विवाद, 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, एक घंटे में लिया बदला, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में 2 नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश ने जानलेवा रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-34...

3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः शहर में लगातार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिल रहे है। वहीं आज 3 स्कूलों को बम से...