Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः इस रोड का एक हिस्सा हुआ बंद, 3 दिन नहीं चलेगा...

पंजाबः इस रोड का एक हिस्सा हुआ बंद, 3 दिन नहीं चलेगा ट्रैफिक 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर बने एलिवेटेड रोड का 8 किलोमीटर का हिस्सा बंद रहेगा। कुर मरम्मत कार्य के चलते 17 नवंबर से 19 नवंबर तक भाईवाला चौक से सीधा जगराओं पुल तक जाने वाले रास्ते को बंद किया गया है। भाईवाला चौक से डाउन रैंप रोजाना की तरह चलता रहेगा। दीपावली से ठीक एक दिन पहले सुबह के समय भाईवाला चौक से लेकर जगराओं पुल तक के हिस्से में ट्रैफिक को शुरू किया गया था। इससे पहले राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार ने टीम के साथ यहां पर गाड़ियां चलाकर ट्रायल लिया था। 19 नवंबर के बाद पुल पूरी तरह से चालू होगा। इससे फिरोजपुर रोड से सीधे जगराओं पुल तक जाने वाले ट्रैफिक को अब भारत नगर चौक पर जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। इससे लोगों के समय की बचत होगी। 8किलोमीटर का सफर 8 मिनट में तय कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -