Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: पहले युवक को पीटा, अब परिवार ने थाने में करवाई...

Jalandhar News: पहले युवक को पीटा, अब परिवार ने थाने में करवाई दोनों की शादी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती 9 में लड़की को भागकर शादी करने के मामले में अतुल नामक की जमकर छित्तर परेड की गई। इस दौरान लड़का लोगों से बचाव के लिए गुहार लगाता रहा और कहता रहा कि उसने भगाकर शादी नहीं की है। अतुल ने कहा कि शिवरात्रि वाले दिन श्री सिद्ध देवी तालाब में दोनों में मर्जी से शादी की है, लेकिन किसी ने एक ना सुनी। लड़की परिवार द्वारा पैसे लेकर लड़की को परिवार के हवाले करने के आरोप युवक पर लगाए गए। घटना को लेकर काफी देर तक चले हंगामे के बाद लड़की परिवार द्वारा थाना में दोनों की शादी करवाई गई।

मामले की जानकारी देते हुए शिवसेना नेत्री कीर्ति ने कहा कि लड़की के परिवार को पता चला कि युवक ने उनकी लड़की को भगाकर शादी करवा ली। इस दौरान युवक को काबू करके पिटाई गई। लेकिन बाद में लड़की परिवार से बात करने के दौरान पता चला कि दोनों में मंदिर में शादी की है। जिसके बाद लड़की परिवार अब राजी हो गया और उसने लड़के-लड़की की थाने में पुलिस के सामने शादी करवाई। वहीं बेटी की प्रीति ने कहा कि उन्हें बहन का फोन आया और वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे, जहां भांजे ने लड़के को काबू कर लिया।

महिला ने कहा कि उसने बहन के घर 2 से 3 दिन के लिए चौगिटी में स्थित घर पर छोड़ा था और वहां से लड़का बेटी को लेकर चला गया। जिसके बाद लड़की के साथ लड़के ने मंदिर में शादी रचा ली। इस मामले को लेकर आज थाने में आकर परिवार द्वारा लड़का-लड़की की शादी करवाई गई। वहीं सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि युवक-युवती की शादी को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर दोनों परिवार थाने आए और दोनों की सहमति से लड़का-लड़की की शादी करवाई गई। दूसरी ओर लड़की छाया ने कहा कि वह एक साल से अतुल के साथ उसकी जान-पहचान थी। ऐसे में दोनों में पहले मंदिर में शादी रचाई थी और आज थाने में परिवार की सहमति से दोबारा शादी रचाई है। वहीं अतुल ने कहा कि वह एक साल से लड़की को जानता है और वह यूपी का रहने वाला है। दोनों में दोस्ती थी जोकि शादी में बदल गई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -