जालंधर, ENS: बस्ती 9 में युवक को लोगों ने काबू करके जमकर छित्तर परेड की। इस दौरान लोगों ने युवक को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की गई। अतुल नामक लड़के ने माना की उसने लड़की की मर्जी से शादी की है। लड़की का परिवार घटना स्थल पर पहुंच गया और उन्होंने युवक की जमकर छित्तर परेड की। युवक लोगों से हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाई है। अतुल ने कहा कि उसने श्री सिद्ध देवी तालाब मंदिर में शिवरात्रि के दिन शादी की थी। अतुल के अनुसार वह दोनों बालिग है।
लड़के का आरोप है कि शादी करवाने को लेकर उसकी मौसी को सब पता है। ऐसे में आज मौसी ने फोनकर बुलाया गया और उसे बांधकर परिवार द्वारा पिटाई करनी शुरू कर दी। युवक ने कहा कि उसने लड़की को भगाकर शादी नहीं की, बल्कि लड़की की मर्जी से मंदिर में शादी की है। युवक ने लोगों से छुड़वाने की अपील की है। दूसरी ओर लड़की के परिवार का कहना हैकि युवक उनकी लड़की को भगाकर ले गया और उससे जबरदस्ती शादी कर ली। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। इस घटना को लेकर भारी हंगामा देखने को मिल रहा है।

