Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: Seat को लेकर Train में खूनी झड़प, निहंगों ने पूर्व...

Punjab News: Seat को लेकर Train में खूनी झड़प, निहंगों ने पूर्व फौजी को किया घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ट्रेन में सफर के दौरान सीट को लेकर खूनी झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि अमृतसर से अजमेर जाने वाली ट्रेन में रिजर्व सीट पर निहंग बाणे में बैठे 3 लोगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। इस हमले में पूर्व सैनिक घायल हो गया। तभी मौके पर पहुंची जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निहंग को काबू कर लिया है।

जानकारी देते जीआरपी एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि यह पूरी घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। एक परिवार लुधियाना से फिरोजपुर जाने के लिए अमृतसर-अजमेर ट्रेन में सवार हुआ था। परिवार ने अपनी सीटें पहले से बुक करवा रखी थीं, लेकिन जब वे अपनी सीट के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही निहंग बाणे में 3 सिख बैठे हुए थे। परिवार ने उन्हें अपनी रिजर्व सीट से उठने के लिए कहा जिस पर निहंग भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

विवाद बढ़ता देख जब पीड़ित परिवार ने कहा कि वे टीटीई को बुलाएंगे तो दबंगई दिखाते हुए आरोपियों ने कहा कि जिस मर्जी को बुला लो। देखते ही देखते माहौल इतना गरमा गया कि एक निहंग ने परिवार के मुखिया पर सीधा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में परिवार के मुखिया को काफी चोटें आईं, जिसके बाद 2 निहंग वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति सेना से रिटायर जवान हैं। स्टेशन पर हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से ही एक निहंग को पकड़ लिया। इस हाथापाई में दोनों तरफ के लोगों को चोटें आई हैं।

एसएचओ ने बताया कि पुलिस को ट्रेन में झगड़े की सूचना मिली थी जिसके बाद तुरंत टीम भेजी गई। फिलहाल पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। दोनों पक्षों की मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -