HomeNationalपूर्व CM के भाई का 38 वर्ष की आयु में निधन, राजनीतिक...

पूर्व CM के भाई का 38 वर्ष की आयु में निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया। 38 वर्ष की आयु में प्रतीक का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह फिटनेस और रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हुए थे और सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे। प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के छोटे सौतेले भाई थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उनकी मृत्यु का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने परिवार के रसूख के कारण प्रतीक काफी जाने-पहचाने चेहरे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक के पार्थिव शरीर का फिलहाल पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। जानकारी मिली है कि बुधवार को प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पत्नी अपर्णा यादव राजधानी लखनऊ में नहीं थीं। प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं का लखनऊ के सिविल अस्पताल में जमा होना शुरू हो गया। प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहते थे।

उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से अपनी पढ़ाई की थी। प्रतीक यादव (38) और अपर्णा यादव (36) का प्रेम-विवाह 4 दिसंबर 2011 को मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में बेहद भव्य समारोह में हुआ था। इससे पहले दोनों के बीच लगभग 10 साल तक रिश्ता रहा। स्कूली दिनों में शुरू हुई यह दोस्ती प्रेम में बदली और फिर यादव परिवार की चर्चित शादी बनी थी। दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में रहते थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है।

 

 

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -