Himachal Govt

Himachal Govt
Haryanaट्रैफिक को लेकर पुलिस का एक्शन, रेंज रोवर व फोर्ड के काटे...

ट्रैफिक को लेकर पुलिस का एक्शन, रेंज रोवर व फोर्ड के काटे हजारों रुपए के चालान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और नियमों के अनुरूप बनाए रखने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने विशेष रूप से वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें ब्लैक फिल्म लगी हुई है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार ट्रैफिक पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए ओल्ड पंचकूला के पास ब्लैक फिल्म लगी रेंज रोवर तथा टैंक चौक के नजदीक ब्लैक फिल्म लगी फोर्ड कार का चालान किया। दोनों वाहनों के 10-10 हजार रुपये के चालान यानी कुल 20 हजार रुपये के चालान किए गए। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का बयान: वाहनों के शीशों पर नियमों के विरुद्ध काली फिल्म लगाना केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती है।

इससे वाहन के अंदर बैठे लोगों और रखी वस्तुओं की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती, जिसका अपराधी दुरुपयोग कर सकते हैं। नाकाबंदी और सुरक्षा जांच के दौरान वाहन के अंदर स्पष्ट दिखाई देना आवश्यक है। इससे हथियार, नशीले पदार्थ या चोरी का सामान छिपाकर ले जाने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए भी पारदर्शिता जरूरी है। पंचकूला पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होनें वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म न लगाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला...

कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

कस्टडी में गैंगस्टर के कत्ल को लेकर विवादों में...

Bigg Boss 20 में शामिल हो सकते हैं ये मशहूर चेहरे, सामने आए नाम, देखें लिस्ट

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का चर्चित शो बिग...

देश में पीएम गतिशक्ति पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए हरियाणा बना नंबर 1

बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 9 से बढ़कर 34 हुईं चंडीगढ़: हरियाणा...

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की...

कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

कस्टडी में गैंगस्टर के कत्ल को लेकर विवादों में घिरी पुलिस हिसारः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटना...

Bigg Boss 20 में शामिल हो सकते हैं ये मशहूर चेहरे, सामने आए नाम, देखें लिस्ट

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का चर्चित शो बिग बॉस एक बार फिर सुर्खियों में बन गया है। बिग...

Jalandhar News: पुलिस कर्मी ने स्कूल के ऑटो को मारी टक्कर, बच्चा गंभीर घायल, देखें वीडियो

घायल बच्चे को देखने की बजाए गाड़ी के नुकसान को देखने लगा पुलिस कर्मी जालंधर, ENS: एपीजे कॉलेज के सामने...