लाइफस्टाइल: भारत की आजादी के पीछे हजारों वीर सपूतों का त्याग, संघर्ष और बलिदान छिपा है। मातृभूमि को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाने के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इन्हीं सेनानियों में एक नाम है लाल लाजपत राय का। अग्रेंजों के किलाफ उनके बुलंद हौसले ने ब्रिटिश शासन की नींद उड़ा दी थी। उन्होंने न सिर्फ केवल आजादी की लड़ाई को एक नया मुकाम दिया बल्कि संघर्ष और बलिदेरान से देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा दी। 17 नवंबर 1928 को उनका निधन हो गया। आज उनकी पुण्यतिथि पर महान क्रांतिकारी के जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें जानते हैं।
धुड़ीके गांव में हुआ था जन्म
लाला लाजपत राय का जन्म 28 फरवरी 1865 को पंजाब के धुड़ीके गांव में हुआ था। उनके पिता मुंशी राधाकृष्ण आजाद और माता गुलाब देवी थी। बचपन से लाला लाजपत राय में पढ़ाई, समाज सेवा और देश के प्रति समर्पण की भावना थी। उन्होंने कानूनी की पढ़ाई की और वकालत से जुड़ गए। देश में अंग्रेजों की गुलामी, सामाजिक असामानता और भारतीयों के साथ होने वाले भेदभाव ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में उतरने के लिए प्रेरित किया। लाला लाजपत राय ने शिक्षा, समाज सुधार और राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साइमन कमीशन से दी थी अंग्रजों को चुनौती
साल 1928 में ब्रिटिश सरकार ने भारत में संवैधानिक सुधारों की समीक्षा के लिए साइमन कमीशन भेजा था। इस आयोग में एक भी भारतीय सदस्य शामिल नहीं था। इसे भारतीयों ने अपने अपमान के रुप में देखा। देशभर में कमीशन का विरोध शुरु हो गया। 30 अक्टूबर 1928 को जब साइमन कमीशन लाहौर में पहुंचा। तब लाला लाजपत राय के नेतृत्व में हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों के हाथों में काले झंडे थे और वो साइमन गो बैक के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान ब्रिटिश पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस अधिकारी के आदेश पर हुए इस लाठीचार्ज में लाला लाजपत राय गंभीर रुप से घायल हो गए।
लाठीचार्ज के दौरान घायल होने के बाद भी लाला लाजपत राय का हौंसला नहीं टूटा। उन्होंने अपने साथियों और देशवासियों के सामने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
