लाइफस्टाइल: गणेश चतुर्थी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी मनाई जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में अमेरिका में रहना वाला एक भारतीय कपल गणेश की पूजा कर रहा है परंतु पूजा करना उन्हें उस समय भारी पड़ गया जब घर में लगा हुआ फायर अलार्म धुएं को डिटेक्ट करते ही जोर-जोर से बजने लग गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कपल घर के हॉल में गणेश पूजा कर रहा है। पूजा के दौरान धुआं बढ़ गया और तेज आवाज में अलार्म बजने लगा। इसके बाद कपल अपनी पूजा छोड़कर फायर अलार्म को बंद करने में लग गया।
फायर अलार्म में पहुंचा अगबत्ती से निकला धुआं
वीडियो में भारतीय कपल अपने घर के हॉल में पूजा करता दिख रहा है। पूजा का माहौल भी पूरा भक्तिमय नजर आ रहा है। वहीं इस दौरान पूजा में इस्तेमाल होने वाला धूप या फिर अगरबत्ती ने निकलने वाला धुआं घर में लगे फायर अलार्म तक पहुंच गया। धुआं डिटेक्ट करने के बाद अलार्म जोर-जोर से बजने लगा जिसके बाज कपल का ध्यान उस ओर चला गया।
फायर अलार्म बंद करने में जुटा कपल
अलार्म बजने के बाद कपल को यह समझ आ गया कि परेशानी धुएं के कारण हो रही है। इसके बाद दोनों उठकर फायर अलार्म के पास पहुंचे। वीडियो में दोनों कपड़े की मदद से अलार्म के आसपास उड़ रहे धुएं को हटाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। यहां एक ओर गणेश पूजा चल रही थी वहीं दूसरी ओर कपल फायर अलार्म को शांत करने में लग गया।
वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भारतीय परिवारों की पूजा के दौरान धूप और अगरबत्ती का इस्तेमाल होता है ऐसे में जो लोग वीडियो देख रहे वो इस कनेक्शन को महसूस कर पा रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले सभी भारतीयों के लिए यह ऐसी स्थिति बन गई है जिसमें भारतीय परंपरा और घरेलू सेफ्टी व्यवस्था एक ही फ्रेम में दिख रही है।