.
LifestyleSkin को फ्रेश और ग्लोइंग बनाएंगे चुकंदर के Ice Cubes, ऐसे करें...

Skin को फ्रेश और ग्लोइंग बनाएंगे चुकंदर के Ice Cubes, ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाइफस्टाइल: ग्लोइंग और ताजी स्किन के लिए महिलाएं कई तरह के स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं पर स्किन प्रोडक्ट्स स्किन पर रिएक्ट भी कर सकते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे त्वचा पर ग्लो लाने और स्किन की फ्रेशनेस बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक है चुकंदर। चुकंदर से बने आईस क्यूब्स आप अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करके त्वचा में निखार ला सकते हैं। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। वहीं बर्फ की ठंडक चेहरे को कुछ समय के लिए ठंडक और फ्रेशनेस देने में मदद करेगी।

घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर के आइस क्यूब्स

चुकंदर के आइस क्यूब्स आप घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ चुकंदर और थोड़ा से पानी की जरुरत पड़ेगी। इसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल या विटामिन-ई ऑयल भी मिला सकते हैं।

चुकंदर के आइस क्यूब्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मध्यम तरह का चुकंदर लेना है। इसके बाद उसे अच्छी तरह से धोकर छील लें। अब इसको छोटे टुकड़ों में काटकर थोड़ा सा पानी डाल लें। अब ब्लेंडर में डालकर इसको अच्छे से पीस लें। यदि आप बिल्कुल साफ जूस निकालना चाहते हैं तो छलनी या फिर मलमल के कपड़े से छान लें।

. फिर इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल, थोड़ा सा गुलाब जल, विटामिन-ई ऑयल मिलाएं। सिर्फ चुकंदर के जूस के साथ भी आप आइस क्यूब्स बन ा सकते हैं।

. तैयार किए गए मिश्रण को आइस क्यूब ट्रे में डालें। अब इसमें 4 से 6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। जब ये पूरी तरह से जम जाए तो इसमें क्यूब्स को निकालकर एयर टाइट कंटेनर या फिर जिप लॉक बैग में रख लें।

. दो हफ्ते तक चुकंदर के आइस क्यूबस आप फ्रिज में रख सकते हैं।

चेहरे पर इस तरह से करें इस्तेमाल

आइस क्यूब को सीधे ही चेहरे पर न लगाएं। इसको किसी पतले और सॉफ्ट कपड़े में रख लें। इससे बहुत ज्यादा ठंड के कारण से स्किन पर जलन होने का खतरा नहीं होगा। अब इसको चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों के साथ चेहरे पर लगाएं। 1-2 मिनट तक इस्तेमाल करें।

. हफ्ते में 2-3 बार इन आइस क्यूब्स को आप इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत ज्यादा देर तक या फिर रोज चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन में जलन हो सकती है ऐसे में इसका ज्यादा इस्तेमाल न करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Imperial Hotel में प्रॉपर्टी कारोबारी का शव बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः पक्खोवाल स्थित इंपीरियल होटल में प्रॉपर्टी कारोबारी का...

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व...

सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी नियमित कान व सुनने की जांच करवाएं : Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

Punjab News: Imperial Hotel में प्रॉपर्टी कारोबारी का शव बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः पक्खोवाल स्थित इंपीरियल होटल में प्रॉपर्टी कारोबारी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सतवंत के...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत पर परिजनों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के फतेहपुर इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जहां...

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि रक्तदान से...

सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी नियमित कान व सुनने की जांच करवाएं : Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार...