लाइफस्टाइल: मौसम में बदलाव का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं होता बल्कि स्किन पर भी होता है। कभी गर्मी, कभी ठंड और कभी हवा में नमी होने के कारण त्वचा ड्राई होने लगती है। कुछ लोगों के चेहर पर खिंचाव, हाथों में ड्राईनेस और होंठ फटने जैसी दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में त्वचा की नमी को बनाए रखना जरुरी होता है। इसके लिए हर बार महंगे मॉइश्चराइजर या स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदने की जरुरत नहीं है। आप कुछ घरेलू चीजों और छोटी-छोटी आदतों के साथ भी स्किन की अच्छी देखभाल कर सकते हैं।
नहाने के बाद लगाएं क्रीम
त्वचा को नम रखने के लिए सबसे अच्छा समय नहाने के तुंरत बाद होता है। जब आपकी स्किन हल्की गीली हो तो उस पर मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं। इससे त्वचा की नमी लंबे समय तक बनी रहेगी। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें क्योंकि इससे त्वचा को नैचुरल ऑयल कम होता है। इसके जगह हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही चेहरा धोने के लिए स्ट्रांग खुशबू वाला साबुन नहीं हल्का क्लींजर इस्तेमाल करें।
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
ड्राई स्किन को सॉफ्ट करने के लिए आप नारियल तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने के बाद या फिर रात में सोने से पहले ड्राई स्किन पर नारियल का तेल लगाएं। यह स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करेगा।
इसके अलावा एलोवेरा जेल भी त्वचा के लिए फायदेमंद रहेगा। आप एलोवेरा जेल की थोड़ी मात्रा चेहरे और हाथों पर सगा सकते हैं। इसके अलावा शहद भी स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करेगा। थोड़ी देर लगाकर रखने के बाद पानी से धो लें। ध्यान रखें कि किसी भी घरेलू चीज से जलन या फिर खुजली हो रही है तो उसका इस्तेमाल न करें।
दिन भर पिएं ज्यादा पानी
त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा खाने में फल, हरी सब्जियां, नट्स और अच्छी फैट वाली चीजें खाएं। बार-बार चेहरा धोने और त्वचा को जोर से रगड़ने से बचें। अगर होंठ सूख रहे हैं तो उन पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। हाथ और पैर ड्राई हैं तो रात में सोने से पहले क्रीम लगाकर सोएं। यदि त्वचा में खुजली, लालिमा, दरारें या जलन बनी रहती है तो स्किन एक्सपर्ट्स से सलाह लें।
