AdvertisementPunjab Government
Entertainmentअंबानी परिवार के साथ मस्ती करते हुए MS Dhoni, देखें वीडियो

अंबानी परिवार के साथ मस्ती करते हुए MS Dhoni, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जामनगरः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुजरात के जामनगर में नवरात्रि उत्सव मेले में शामिल हुए। ये भव्य उत्सव रिलायंस टाउनशिप में आयोजित हुआ। रिलायंस टाउनशिप में चल रहे नवरात्रि उत्सव मेले में धोनी अपनी पत्नी के साथ आए, जहां अनंत ओर राधिका भी थीं। सभी ने खूब एन्जॉय किया। धोनी सफेद रंग की टीशर्ट और नीली जींस पहने थे। अनंत गुलाबी रंग के कुर्ते में थे। दोनों ने कई झूलों का आनंद लिया। रिलायंस ग्रीन्स के नवरात्रि कार्निवल में अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के साथ एमएस धोनी मज़ेदार पल बिताते नज़र आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

एमएस धोनी ने मेले में कई झूलों का आनंद लिया, इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती भी की। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ मजाक करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल धोनी आइसक्रीम खा रहे हैं, तभी वह साक्षी को खिलाने के लिए चम्मच उनके मुंह के पास ले जाते हैं। जैसे ही साक्षी मुंह खोलती है, धोनी वो खुद खा जाते हैं। इसके बाद साक्षी की भी हंसी छूट जाती है। तीनों को मेले में फेयरग्राउंड और ‘ड्रैगन बोट राइड’ (तेज चलने वाली झूला राइड) का आनंद लेते हुए देखा गया। राइड के दौरान एमएस धोनी का शांत और गंभीर अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

एक रोटेटिंग (घूमने वाले) केबिन राइड के दौरान अनंत अंबानी ने धोनी को बैठने के लिए कहा, लेकिन धोनी ने इशारों में चक्कर आने या तबियत बिगड़ने का डर जताते हुए उस झूले पर बैठने से मना कर दिया, जिसे देखकर फैंस काफी मजे ले रहे हैं। इस नवरात्रि समारोह में साक्षी धोनी के अलावा बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां जैसे कृति सैनन, वीर पहाड़िया, फिल्ममेकर एटली, वरुण धवन, विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ, मौनी रॉय, शाहिद कपूर और दिशा पाटनी भी शामिल थीं। बता दें कि भारत को अपनी कप्तानी में टी20 और वनडे वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले एमएस धोनी ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अभी वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेलते हैं। हालांकि आगामी सीजन में वह खेलेंगे या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...