AdvertisementPunjab Government
EntertainmentTiger Shroff Firing Case में हमलावरों की पहली तस्वीर आई सामने, ट्रेन...

Tiger Shroff Firing Case में हमलावरों की पहली तस्वीर आई सामने, ट्रेन से भागे आरोपी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिनशोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

मुबंईः जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। यह हमला तब हुआ जब टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार से बाहर आ रहे थे। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं हमलावरों की भी पहली तस्वीर सामने आ गई है। जिसमें आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। वहीं पुलिस ने घटना के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक छोड़कर ट्रेन से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, दोनों हमलावरों ने 45 मिनट तक खड़े रहकर टाइगर का इंतजार किया।

टाइगर पर हमला करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। इस दौरान 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 5 कार पर हिट और 2 मिस हुए। वहीं दूसरे शूटर का पिस्टल जाम हुआ, इसलिए टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। हमला करने के बाद बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर विरार दिशा में भाग गए। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109(1) और 3(5), आर्म्स एक्ट (आयुध अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। शूटरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया था। यह बाइक 3 अलग-अलग लोगों को बेची जा चुकी है। इसका पहला मालिक जोगेश्वरी का रहने वाला है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि टाइगर को पहले भी फोन करके धमकी दी गई थी। गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘जय महाकाल… जय श्रीराम…. सभी भाइयों को राम राम… आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं। हमने इसको कॉल करके समझाया था। लेकिन इसे समझ नहीं आया। इसलिए आज इसे बढ़िया तरीके से समझा दिया गया है। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा। अगला नंबर उसका होगा। वेट एंड वॉच, कुछ और ग्रुप के लोग जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं। इनको जल्द ही मार कर फेमस करेंगे। ‘

टाइगर श्रॉफ से जुड़ा फायरिंग का मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। शुरुआत में यह मामला जुहू पुलिस के पास दर्ज किया गया था। अब आगे की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। क्राइम ब्रांच पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई मामलों की जांच कर चुकी है। 3 अज्ञात हमलावरों का पता लगाना जांचकर्ताओं के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि क्या इन हमलावरों का बिश्नोई गैंग से कोई संबंध है। मुंबई पुलिस द्वारा ट्रेनों और बसों की चेकिंग की जा रही है। मुंबई से बाहर जाने वाली बसों और ट्रेनों की विशेष जांच हो रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...