मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई में फायरिंग हुई है। जुहू में बाइक सवारों ने उन पर गोलीबारी की। फायरिंग में उनका ड्राइवर घायल हुआ है। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। वहीं, गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की बताई जा रही है। खबर के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इस घटना को लेकर इलाके में चिंता का माहौल है। हालांकि, घटना से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल, इस गोलीबारी के पीछे क्या कारण था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी। वहीं, टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई है।
पहले भी मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी भी मिली थी। अब गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। हालांकि, पिछली धमकी और इस घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
