AdvertisementPunjab Government
EntertainmentTiger Shroff Firing Case केस में लड़कियों ने पहुंचाए थे हथियार, 4...

Tiger Shroff Firing Case केस में लड़कियों ने पहुंचाए थे हथियार, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः अभिनेता टाइगर श्राॅफ की कार पर हुई फायरिंग से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों को लड़कियों ने हथियार मुहैय्या करवाए थे। ऐसे में 4 आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। चारों को अदालत में पेश कर मुंबई पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कुणाल ,रोहाना, सोनीपत, सुमित ,सोनीपत, राधा, नहवैया, सितापुर, यूपी और बबीता, आजमगढ़ है।

जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ी थीं राधा और बबीता। दोनों लड़कियां गैंग के लिए कूरियर का काम करती थीं। राधा और बबीता यूपी की रहने वाली हैं और इन्होंने ही मुंबई के दादर में गैंग के हैंडलर्स को हथियारों की बड़ी खेप सौंपी थी। आरोप है कि कुणाल और सुमित ने हथियारों का इंतजाम किया था, जबकि राधा और बबीता मुंबई के दादर जाकर उन हथियारों को तीन लोगों को सौंप दिया था। मुंबई पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने आज चार आरोपियों कुनाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

आरोपियों को BNSS की धारा 35(1)(b) के तहत कलंदरा के जरिए अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी, मुंबई ने आरोपियों से हिरासत में पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अदालत ने इसकी मंजूरी दे दी। बाद में मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ रविवार शाम मुंबई के जुहू में फुटबॉल खेलने गए थे। जब उनकी बीएमडब्ल्यू कार गेट पर जमा प्रशंसकों के बीच से गुजर रही थी, तभी दो लोगों ने सामने से गाड़ी पर फायरिंग कर दी। उन्होंने 6-7 राउंड गोलियां चलाईं। हमलावरों में से एक अभिनेता के बिल्कुल करीब था और सीधे उन पर निशाना साध रहा था। किस्मत से, जब उसने ट्रिगर दबाया तो उसकी बंदूक जाम हो गई, जिससे टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। इस हमले में अभिनेता का ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

इससे पहले इस हफ्ते, हमलावरों, बिहार के ऋतिक उर्फ ​​रोशन (22), और हरियाणा के रेहान (18) व फूल सिंह (18) को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था। वे नेपाल भागने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि इन तीनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। इस गैंग ने अभिनेता पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। माना जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ की एक खास अभिनेता से करीबी के कारण निशाना बनाया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...