Nationalसंपत्ति में हिस्सा मांगने के डर से बेटे की हत्या

संपत्ति में हिस्सा मांगने के डर से बेटे की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने 7 साल के बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी को डर था कि उसकी दूसरी शादी से पैदा हुआ यह बेटा उसकी संपत्ति में अपना हिस्सा मांग सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुले गली में आरोपी के घर के पीछे खेतों में बने एक नाले से अरमान यूसुफ सैयद का शव मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था। पुलिस के अनुसार, आरोपी यूसुफ मुबारक सैयद (58) की दो पत्नियां हैं। उसने अपना घर अपनी पहली पत्नी से हुए बेटे के नाम कर दिया था। अपनी दूसरी पत्नी के साथ उसका अक्सर इस बात को लेकर झगड़ा होता था कि वह अपने बेटे के लिए पारिवारिक घर में हिस्सा मांग रही थी।

अधिकारी ने बताया कि 5 नवंबर की रात आरोपी अरमान को लेकर घर से निकला, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। अरमान के बारे में पता न चलने पर चिंतित उसकी दूसरी पत्नी ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गांधी चौक पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पिता ने कबूला अपना जुर्म अधिकारी ने बताया कि शनिवार को परभणी में यूसुफ का पता चला, लेकिन उसके साथ अरमान नहीं था, जिससे बच्चे की स्थिति को लेकर संदेह पैदा हुआ।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर के आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में 5 नवंबर की रात यूसुफ, अरमान का हाथ पकड़कर घर के पीछे खेतों की तरफ ले जाते हुए दिखा। एक घंटे बाद आरोपी को अकेले वापस लौटते हुए भी देखा गया। लातूर शहर के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) समीरसिंह साल्वे ने बताया कि CCTV सबूत सामने आने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद रविवार दोपहर को बच्चे का शव बरामद किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री...

Punjab News: Burger King और KFC के खिलाफ सेहत विभाग की कार्रवाई, मिली खामियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सेहत सुरक्षा विभाग की ओर से मिल रही...

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम 'शिक्षा क्रांति' के तहत प्रदेश भर...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें थे, वहीं जगराओं के कस्बा गुरुसर सुधार नई आबादी अकालगढ़...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया...