LudhianaPunjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें थे, वहीं जगराओं के कस्बा गुरुसर सुधार नई आबादी अकालगढ़ के प्रतिष्ठित कारोबारी और आरती स्टोर के मालिक सुरेश कुमार मित्तल के घर खुशियां मातम में छा गई। दरअसल, मित्तल के घर पर पटाखे के कारण हादसा हो गया और इस हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान साढ़े 14 वर्षीय साकित मित्तल (गगन) के रूप में हुई है। दरअसल, सुरेश कुमार मित्तल परिवार के साथ दीपावली की पूजा-अर्चना करने के लिए अपने बड़े भाई राज कुमार मित्तल के नए विशाल आवास पर पहुंचे थे।

दोनों परिवारों ने एक साथ दीपावली मनाने की तैयारी की थी। घर में पूजा हुई, दीप जलाए गए और त्योहार की खुशियां मनाई जाने लगीं। दीपावली के जश्न के दौरान आसमान में एक साथ कई रंगीन शॉट्स छोड़ने वाले बड़े पटाखे चलाए जा रहे थे। इसी दौरान साकित ने एक बड़े पटाखे को जलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं चला। कुछ देर बाद उसने दूसरा पटाखा जलाने की कोशिश की।

इसी बीच पहले वाला पटाखा अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इस दौरान साकित पटाखे के पास झुककर बैठा था और वह धमाके की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी गर्दन पर अत्यंत गंभीर चोट आई। अचानक हुए इस धमाके से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में साकित को लेकर स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक डॉ. सरबजीत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और इलाके में मातम पसर गया। साकित सुरेश मित्तल के इकलौते बेटे प्रदीप मित्तल का इकलौता बेटा था।

परिवार की तीन पीढ़ियों की उम्मीदें और खुशियां उससे जुड़ी थीं। दादा का वह लाडला था वहीं पिता प्रदीप मित्तल की जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा और अरमानों का केंद्र भी था। सुरेश कुमार मित्तल केवल एक प्रतिष्ठित कारोबारी के रूप में ही नहीं, बल्कि एक समाजसेवी के रूप में भी इलाके में पहचान रखते हैं। उनके परिवार पर आई इस असहनीय विपत्ति की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिचितों, रिश्तेदारों, व्यापारिक वर्ग और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का परिवार के घर पहुंचकर दुख व्यक्त करने का सिलसिला शुरू हो गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री...

Punjab News: Burger King और KFC के खिलाफ सेहत विभाग की कार्रवाई, मिली खामियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सेहत सुरक्षा विभाग की ओर से मिल रही...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार...

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम 'शिक्षा क्रांति' के तहत प्रदेश भर...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया...

Punjab News: Burger King और KFC के खिलाफ सेहत विभाग की कार्रवाई, मिली खामियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सेहत सुरक्षा विभाग की ओर से मिल रही शिकायतों के आधार पर आज बर्गर किंग और केएफसी के...