चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हरसिमरन सिंह सेठी ने निःशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी अधिकारों तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष रूप से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता की उपलब्धता, कानूनी अधिकारों तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों की विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों से संबंधित जानकारीपूर्ण हेतू फ्लेक्स एवं बैनरों से सुसज्जित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य कानूनी जागरूकता को आमजन के द्वार तक पहुंचाना तथा विशेष रूप से समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को उनके निःशुल्क एवं सक्षम कानूनी सेवाएं प्राप्त करने के अधिकार के प्रति जागरूक करना है।
इस विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत यह प्रचार वाहन, 9 से 15 नवम्बर तक पंचकूला के विभिन्न स्थानों पर एवं गावों का भ्रमण करेगा। इस दौरान आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।
