जालंधर, ENS: वन वे जोन पर एक पर फिर से ट्रैफिक की समस्या बढ़ने लगी। जिसको लेकर आज ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में दिखाई गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने गलत पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों पर आज ट्रैफिक समस्या को लेकर भगवान वाल्मीकि चौक से बस्ती अड्डे तक गलत पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस दौरान कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस टीम की अगुवाई में गलत पार्क किए गए 4 दोपहिया वाहनों को इंपाउंड किया गया, जबकि 3 गाड़ियों को टो किया गया। उन्होंने कहा कि कई बार दुकानदारों को भी ग्राहकों द्वारा गलत गाड़ी पार्क ना करने को लेकर अपील की जा चुकी है।
लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग बीच सड़क पर वाहन पार्क कर देते है। जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या बन जाती है। दरअसल, यह वन वे जोन है और यहां पर सिविल अस्पताल में मरीजों को ले जाने के लिए एबुलेंस को भी कई बार ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी के तहत आज पुलिस द्वारा गलत पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
