HomeNationalबड़ा हादसाः निर्माणाधीन गोदाम ढहने से कई मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू...

बड़ा हादसाः निर्माणाधीन गोदाम ढहने से कई मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता: पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम ढहने को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में मलबे के नीचे कई लोग दब गए। दरअसल, ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर 3 मंजिला निर्माणाधीन गोदाम अचानक गिर गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ सहित अन्य टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 10 लोगों को मलबे से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारी ने कहा, “तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर बने गोदाम की छत दोपहर के समय गिर गई।

हमारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।” उन्होंने कहा, “घटना के समय कुछ लोग साइट पर काम कर रहे थे। हमें डर है कि मलबे में काफी लोग फंसे हो सकते हैं।” निर्माण के इस्तेमाल किए गए लोहे के बीम और कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े टूटकर वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गए। कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम, सिविल डिफेंस, और फायर और इमरजेंसी सेवा के कर्मचारी मौके पर बचाव अभियान चला रहे हैं। आर्मी के अधिकारी भी बचाव अभियान में मदद करते दिखे। लोहे की बीम को हटाने के लिए क्रेन और भारी सामान उठाने वाली मशीनरी को मौके पर तैनात किया गया।

लोहे और कंक्रीट को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बचावकर्मी वर्टिकल ड्रिलिंग के जरिये फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने मलबे के नीचे से फंसे हुए लोगों को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना. एक चश्मदीद ने कहा, “ग्राउंड फ्लोर पर निर्माण का काम चल रहा था, जबकि पहले और दूसरे फ्लोर के लिए RCC स्ट्रक्चर पूरा हो चुका था, पूरा स्ट्रक्चर गिर गया।” वहीं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल, कोलकाता नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडे और मंत्री इंद्रनील खान घटनास्थल पर पहुंचे हैं। भाजपा नेता राकेश सिंह भी वहां मौजूद थे। मंत्री इंद्रनील खान ने कहा कि अभी हमारी पहली प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना है। हादसे के कारणों और किसी भी तरह की अनियमितता की जांच बाद में की जाएगी। राज्य सचिवालय ने इस घटना को लेकर कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं। लोग जानकारी के लिए 1070, 8697981070, 033-22143526 और 033-22535185 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -