HomePunjabJalandharJalandhar News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने 48.95 करोड़ की लगात से...

Jalandhar News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने 48.95 करोड़ की लगात से किया ROB का शिलान्यास, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गुरु नानकपुरा फाटक पर बनने वाले आरओबी निर्माण को लेकर शिलान्यास समारोह के लिए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू पहुंचे, जहां उन्होंने 112.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गुरु नानक पुरा फाटक बी-67 और गढ़ा फाटक एस-4 का शिलान्यास किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरु नानक पुरा रेलवे फाटक 200 करोड़ का टेंडर खुला था, इसके लिए 2 साल से भाजपा टेंडर को पास करवाने में लगी हुई थी।

ऐसे में पास हुए 112.93 करोड़ रुपये की लागत से 2 आरओबी का निर्माण होगा। इसमें 48.95 करोड़ रुपये गुरु नानक पुरा और 63.98 करोड़ रुपये गढ़ा के आरओबी के लिए रेलवे की तरफ से खर्च जाएंगे। शहर और कैंट के मध्य अमृतसर-नई दिल्ली रेल लाइन पर पड़ने गुरु नानक पुरा फाटक सबसे व्यस्त रहता है। यहां से 140 रेलगाड़ियां रोज गुजरती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार यह मुहिम शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि 1700 करोड़ रुपए के उद्धघाटन शुरु किए गए है। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक एक लाख वाहन जब फाटक से गुजरते है तो वहां पर ब्रिज बनने की मांग शुरू हो जाती है। ऐसे में अब इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जा रहा है। केंद्र के पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले इसे शुरू किया जाएगा। निर्माण के दौरान लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की कोशिश है कि निर्माण का काम एक साल में पूरा किया जाए। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -