HomeGovernment NewsHaryana Govtसाहित्यकार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं - Harvinder Kalyan

साहित्यकार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं – Harvinder Kalyan

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला द्वारा आज पंचकूला में साहित्य पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से पधारे पंजाबी, हिंदी एवं हरियाणवी के 65 साहित्यकारों ने भाग लिया।

अकादमी के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक, यमुनानगर, विशिष्ट अतिथि, कार्यकारी उपाध्यक्ष, डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, मनजीत सिंह, सदस्य सचिव, डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, निदेशक, हिंदी एवं हरियाणवी प्रकोष्ठ, डॉ. सी.डी.एस. कौशल, संस्कृत प्रकोष्ठ, डॉ. चन्द्रत्रिखा, निदेशक, उर्दू प्रकोष्ठ व सरदार हरपाल सिंह चीका, निदेशक, पंजाबी प्रकोष्ठ द्वारा साहित्यकारों को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया।

हरविन्द्र कल्याण ने अपने वक्तव्य में कहा कि साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को एक नयी दिशा प्रदान करते हैं। साहित्यकार अपनी रचनाओं के द्वारा समाज में जिस व्यापक स्तर पर जागरूकता उत्पन्न कर सकता है, उस स्तर पर और कोई भी माध्यम सफल नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री के विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने में सरकार के साथ-साथ लेखक की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। प्रदेश के साहित्यकारों के सम्मान के लिए सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सरकार साहित्य और संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे सहधर्मिणी के रूप में एक साहित्यकार का साथ प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर हिंदी एवं हरियाणवी भाषा में अंजलि सिफर, अम्बाला, विकास यशकीति, भिवानी, राधेश्याम भारतीय, करनाल, ब्रह्मदत्त शर्मा, यमुनानगर, बी. आर. अरोड़ा, अर्चना कोचर, रोहतक, श्रीनिवास वत्स, दिल्ली, डॉ. हेमलता शर्मा, जीरकपुर, प्रदीप सिंह, हिसार, पुष्पराज चसवाल, अम्बाला शहर, जय भारद्वाज तरावड़ी, करनाल, डॉ. रेणु शर्मा, सोनीपत, बिजेन्द्र सिंह, भिवानी, अमीश कुमार, महेन्द्रगढ़, दिलबाग सिंह विर्क, सिरसा, डॉ. उमेश प्रताप, यमुनानगर, रमेश मेहरा, अम्बाला शहर, डॉ. वेदप्रकाश, चंडीगढ़, डॉ. बी. मदन मोहन, जगाधरी, मीना नवीन, अम्बाला छावनी, डॉ. विजय कुमार वेदालंकार, सोनीपत, जनक राज शर्मा, सिरसा, नवरत्न, चरखीदादरी, कमलेश गोयत, जीन्द, राम प्रताप वर्मा, पंचकूला, विष्णु भगवान, कुरुक्षेत्र, कुसुम गोयत, जीन्द, भारत बरनवाल, सिरसा, किंशुक गुप्ता, कैथल को पुरस्कृत किया गया।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -