राजू चीज कॉर्नर के खिलाफ की कार्रवाई
जालंधर, ENS: शहर के व्यस्त बाजारों में अवैध कब्जों और अवैध पार्किंग को लेकर आम जनता काफी परेशान हो रही है। वहीं इस मामले को लेकर संज्ञान लेते हुए नगर निगम की तहबाजारी टीम और ट्रैफिक पुलिस ने सांझा ऑपरेशन करते हुए कार्रवाई की। यहा सांझा ऑपरेशन श्री राम चौंक, मिलाप चौंक, फगवाड़ा और भगत सिंह तक चलाया जा रहा है। इस दौरान जहां नगर निगम टीम द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया गया, वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को टो किया जा रहा है।
इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक दुकान के बाहर लगे काउंटर को भी टीम द्वारा कब्जे में लेने की कोशिश की गई। इस दौरान लोगों द्वारा विरोध भी जताया जा रहा है। वहीं राजू चीज कॉर्नर की दुकान पर कार्रवाई करते हुए चालान भी काटा गया। हालांकि राजू चीज कॉर्नर द्वारा फोन से बात करवाने की कोशिश भी की गई, लेकिन टीम द्वारा कार्रवाई जारी रखी गई।
वहीं पुलिस अधिकारी संजीव ने कहाकि बाजार में दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे किए हुए थे। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक 5 से 6 वाहनों के चालान काटे गए और कुछ वाहनों को टो किया गया। वहीं दूसरी ओर नगर निगम टीम द्वारा अवैध कब्जाधारियों के चालान काटे गए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
