जालंधर, ENS: थाना डिवीज़न नंबर 7 के अतंगर्त आते ‘बेलेव्यू ग्रीन्स फ्लैट्स’ के बाहर डॉक्टर की पत्नी के साथ हुई स्नेचिंग के मामले में एसीपी मनमोहन सिंह ने मीडिया को जानकारी दी। इस स्नेचिंग की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि बेलेव्यू ग्रीन्स फ्लैट्स’ के बाहर विवेक अरोड़ा की पत्नी संदीप कौर अरोड़ा स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी। इस दौरान सफेद एक्टिवा सवार 2 नौजवानों द्वारा महिला से चेन स्नेचिंग की गई। इस घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में एक की टांग टूट गई और दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।
घटना में में विवेक अरोड़ा की पत्नी संदीप कौर अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस स्टेशन डिवीज़न नंबर 7, जालंधर में BNS की धाराओं 309(2) और 3(5) के तहत FIR नंबर 129 (तारीख 20.06.2026) दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान कर राजा पुत्र दीपक कुमार उर्फ दीपा, निवासी क्वार्टर नंबर 6, बैक साइड स्टाफ कॉलोनी, सिविल हॉस्पिटल जालंधर और राजन कुमार पुत्र किशन कुमार, निवासी बस्ती मिठू, PS बस्ती बावा खेल, जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी राजन कुमार को फ्रैक्चर के कारण सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं राजा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना स्थल से एक्टिवा बरामद कर ली गई है। आरोपियों का क्रिमिनल रिकार्ड भी जांच के दौरान सामने आया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सका है कि एक्टिवा सवार 2 नौजवान सड़क पर घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिला को सड़क पर देखा और एक्टिवा मोड़ ली। जिसके बाद महिला के गले से सोने की सेन और लॉकेट लेकर फरार होने लगे। इस दौरान पीछे से आ रहे कार सवार ने महिला का शोर सुना और बहादुरी दिखाते हए एक्टिवा को टक्कर मार दी।
