लुधियानाः महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला न्यू राजगुरु नगर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। हालांकि घटना कल दोपहर की है। दरअसल, जैसे ही महिला घर के बाहर निकली, तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला को घेर लिया और उसके गले से चेन झपट कर फरार हो गए। 60 वर्षीय भूपिंदर कौर का आरोप है कि लुटेरों ने उनकी गर्दन पर दातर रखकर पौने 2 तोले की चेन झपट ली।
महिला ने कहाकि विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाश महिला को धक्का देकर फरार हो गए। भूपिंदर कौर के भांजे करणजीत सिंह ने बताया कि उनकी मौसी घर के बाहर किसी काम से निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनके मुताबिक, कुछ दूरी पर दो अन्य लुटेरे भी बाइक लेकर खड़े थे। बदमाशों ने भूपिंदर कौर का सिर पकड़कर जोर से दीवार से मारा और उनकी गर्दन पर दातर रख दी। इसके बाद गले में पहनी करीब पौने 2 तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।