JalandharJalandhar News: Oval Hut Hotel में महिला का शव बरामद, देखें वीडियो

Jalandhar News: Oval Hut Hotel में महिला का शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना 7 के अधीन आते होटल में महिला का शव बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने सुसाइड किया। हालांकि महिला के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के पास ओवल हट होटल में महिला ने सुसाइड किया है। मृतिका की पहचान शहनाज भट्टी निवासी जम्मू के रूप में हुई है। वह यहां पर नौकरी के लिए आई थी। शहनाज ने आज होटल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना को लेकर होटल कर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस और फारेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना को लेकर होटल कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी रविंदर कुमार द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं शव को अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाने के लिए एबुलेंस बुलाई गई। थाना प्रभारी ने कहा कि शहनाज 25 दिन पहले ही नौकरी पर आई थी और आज उसका कमरे से शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मृतिका के परिजनों को दे दी गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बस स्टैंड पर पर्स चुराती महिला काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर बस स्टैंड चोरी की घटना सामने...

वीटा मिल्क बूथों के आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे गए आवेदन

युवाओं और महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर चंडीगढ़: हरियाणा...

Punjab News: नशे पर CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने, हंगामा करना चाहती कांग्रेस, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के शून्यकाल में शुक्रवार को नशे,...

मेडिकल जांच दौरान व्यक्ति ने जड़ा डॉक्टर को थप्पड़

वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य...

Jalandhar News: बस स्टैंड पर पर्स चुराती महिला काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर बस स्टैंड चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 अधेड़ उम्र की...

वीटा मिल्क बूथों के आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे गए आवेदन

युवाओं और महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान...

Punjab News: दाना मंडी में प्रशासन का एक्शन, हटाए 50 अवैध झुग्गियां व खोखे, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर की दाना मंडी और सब्जी मंडी में लंबे समय से अवैध रूप से गड़े पैर और सरकारी...

Punjab News: नशे पर CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने, हंगामा करना चाहती कांग्रेस, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के शून्यकाल में शुक्रवार को नशे, गैंगस्टरवाद और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के कथित असंसदीय...