Hocky Champion Trophy 2026
Internationalभारतीय-अमेरिकी समुदाय के रंजीव पुरी ने रचा इतिहास

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के रंजीव पुरी ने रचा इतिहास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः अमेरिका की राजनीति में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। डेमोक्रेटिक पार्टी के 42 साल के नेता रंजीव पुरी को मिशिगन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का नया स्पीकर चुना गया है। वह इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बन गए हैं। वीरवार को स्पीकर चुने जाने के बाद पुरी ने सोशल मीडिया पर इस जिम्मेदारी को बड़ा सम्मान बताया। पुरी ने कहा कि वे सीनेट के नवनिर्वाचित मेजॉरिटी लीडर डैरिन कैमिलेरी और नवनिर्वाचित गवर्नर जोसलिन बेन्सन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों को पूरा किया जा सके।

उन्होंने लिखा, ‘आज अपने साथियों द्वारा मिशिगन हाउस का स्पीकर चुना जाना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। मुझ पर विश्वास जताने के लिए सभी साथियों का आभार, अब काम शुरू करने को लेकर पूरी तरह उत्साहित हूं।’ पंजाबी मूल के अप्रवासी माता-पिता के परिवार में जन्मे रंजीव पुरी ने अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा पर भावुक होते हुए कहा, ‘जब मेरे माता-पिता इस देश में आए थे, तब उन्होंने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका बेटा एक दिन इतिहास रचेगा, तमाम बाधाओं को तोड़कर मिशिगन हाउस का नेतृत्व करेगा।

यही तो अमेरिका का असली वादा है।’ पुरी ने स्पष्ट किया कि वह सीनेट के नवनिर्वाचित मेजॉरिटी लीडर डैरिन कैमिलेरी और नवनिर्वाचित गवर्नर जोसलिन बेन्सन के साथ मिलकर जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। रंजीव पुरी ने 2008 और 2012 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के चुनाव अभियानों में काम किया है। बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया और मिशिगन लौट आए, जहां उन्होंने ऑटोमोटिव उद्योग में काम किया।

स्टेट हाउस के अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान, उन्हें रिपब्लिकन-नियंत्रित 110 सदस्यीय हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक कॉकस का नेता नियुक्त किया गया। रंजीव पुरी की इस जीत पर इंडियन अमेरिकन इम्पैट के कार्यकारी निदेशक चिंतन पटेल ने बधाई देते हुए कहा कि पुरी ने हमेशा स्वास्थ्य सेवा और आवास से जुड़े खर्चों को कम कर आम जनता के जीवन को किफायती बनाने के लिए काम किया है। उन्होंने भरोसा जताया है कि पुरी दक्षिण एशियाई समुदायों समेत मिशिगन के सभी नागरिकों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Hospital में दवा मांगने पर मारे थप्पड़, गला पकड़ कर घसीटा, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जींदः हरियाणा के जींद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी...

Punjab News: चमत्कारी बाबा निकला ठग, किसान परिवार के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

पठानकोटः भगवानसर गांव से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला...

राहुल गांधी हरियाणा में कर लें डिबेट, मैं जगह उपलब्ध करवाऊंगा – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस...

CM Saini ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में डाली 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस...

Hospital में दवा मांगने पर मारे थप्पड़, गला पकड़ कर घसीटा, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जींदः हरियाणा के जींद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने आए एक कपल के साथ मारपीट का...

Punjab News: चमत्कारी बाबा निकला ठग, किसान परिवार के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

पठानकोटः भगवानसर गांव से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चमत्कारी बाबा बनकर आए कुछ लोगों...

राहुल गांधी हरियाणा में कर लें डिबेट, मैं जगह उपलब्ध करवाऊंगा – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से डिबेट की चुनौती दिए...

नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं...