Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtबस स्टैंडों, तहसीलों में 100 SHG संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल...

बस स्टैंडों, तहसीलों में 100 SHG संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और जनहितैषी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान सरकार राज्य के प्रमुख सार्वजनिक संस्थानों में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित 100 कैंटीन शुरू कर रही है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के स्थायी अवसर पैदा करना और आम नागरिकों को सस्ता, स्वच्छ, घर जैसा तथा पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना है।

इस ऐतिहासिक परियोजना का उद्घाटन करते हुए और इस पहल का विस्तृत विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य स्तरीय यह पहल सामाजिक-आर्थिक बदलाव का एक सशक्त माध्यम बनेगी। राज्य सरकार और पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा पंजाब रोडवेज के बस स्टैंडों, तहसीलों, डी.सी. और एम.सी. कार्यालयों, विभागीय मुख्यालयों तथा राज्य भर के प्रमुख सार्वजनिक संस्थानों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित 100 कैंटीन स्थापित की जा रही हैं।”

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “इस पहल का 100 स्थानों तक विस्तार करके हम पूरे पंजाब की ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का एक स्थायी ईकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। इससे हजारों महिलाओं के लिए सम्मानजनक और नियमित रोजगार सुनिश्चित होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि लाखों आम नागरिकों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सके।”

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर फिर टूटी पटरी,  अधिकारियों में मचा हड़कंप

गाजीपुर: दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर रेल पटरी टूटने की...

जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक

चंडीगढ़: जनगणना संचालन निदेशक डॉ. नवजोत खोसा, आई.ए.एस. की...

पंजाब सरकार ने लोगों से किया एक और वादा पूरा किया : Dr. Balbir Singh

चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा...

Cristiano Ronald ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 146 गोल के रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ सफर

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर और कप्तान...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार,...

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर फिर टूटी पटरी,  अधिकारियों में मचा हड़कंप

गाजीपुर: दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर रेल पटरी टूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे ट्रेनों के सुरक्षित...

जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक

चंडीगढ़: जनगणना संचालन निदेशक डॉ. नवजोत खोसा, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में आज विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) के संबंध में...

पंजाब सरकार ने लोगों से किया एक और वादा पूरा किया : Dr. Balbir Singh

चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज बताया...

Cristiano Ronald ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 146 गोल के रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ सफर

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान...