Hocky Champion Trophy 2026
Nationalदीवाली पर पटाखे चलाने को लेकर सरकार ने किया Time लागू

दीवाली पर पटाखे चलाने को लेकर सरकार ने किया Time लागू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दीपावली से पहले दिल्ली सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में त्योहार आसपास सीमित अवधि के दौरान केवल प्रमाणित हरित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करें। जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) ने एक आदेश में कहा, ‘केवल सात और आठ नवंबर को सुबह छह बजे से सात बजे तक और रात आठ बजे से 10 बजे तक हरित पटाखे जलाने की अनुमति होगी। यह आदेश मुख्य सचिव राजीव वर्मा की अध्यक्षता में हुई एक प्रशासनिक बैठक के बाद आया है। आदेश में कहा गया है कि अस्पतालों, नर्सिंग होम, स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य अधिसूचित ‘शांत क्षेत्र’ के 300 मीटर के दायरे में पटाखे जलाने पर पूरी तरह से रोक है।

इसमें कहा गया, ‘केवल सीएसआईआर-नीरी की वेबसाइट पर सूचीबद्ध प्रमाणित हरित पटाखे की बिक्री की अनुमति होगी। सभी डिब्बों पर सील होना अनिवार्य है और उन पर वैध उत्पाद व बैच से संबंधित क्यूआर कोड होना चाहिए।’ आदेश के अनुसार, हरित पटाखे केवल दिल्ली पुलिस द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही बेचे जाएंगे और अनधिकृत स्थानों से या ऑनलाइन मंच के माध्यम से बिक्री पर सख्त प्रतिबंध है। प्रतिबंधित पटाखों की अनधिकृत बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त गश्त और प्रवर्तन टीम नियमित निरीक्षण करेंगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Hospital में दवा मांगने पर मारे थप्पड़, गला पकड़ कर घसीटा, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जींदः हरियाणा के जींद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी...

Punjab News: चमत्कारी बाबा निकला ठग, किसान परिवार के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

पठानकोटः भगवानसर गांव से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला...

राहुल गांधी हरियाणा में कर लें डिबेट, मैं जगह उपलब्ध करवाऊंगा – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस...

CM Saini ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में डाली 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस...

Hospital में दवा मांगने पर मारे थप्पड़, गला पकड़ कर घसीटा, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जींदः हरियाणा के जींद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने आए एक कपल के साथ मारपीट का...

Punjab News: चमत्कारी बाबा निकला ठग, किसान परिवार के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

पठानकोटः भगवानसर गांव से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चमत्कारी बाबा बनकर आए कुछ लोगों...

राहुल गांधी हरियाणा में कर लें डिबेट, मैं जगह उपलब्ध करवाऊंगा – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से डिबेट की चुनौती दिए...

नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं...