Hocky Champion Trophy 2026
Haryana GovtCM Saini ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में डाली 4,470...

CM Saini ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में डाली 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाखों लाभार्थियों और पंचायती राज संस्थाओं व नगरपालिकाओं के बैंक खातों में सीधे 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की 13वीं किस्त जारी की है। इस योजना के तहत 10 लाख 59 हजार लाभार्थी बहन-बेटियों के खातों में 222 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि डाली गई है। इसे मिलाकर अब तक 13 किस्तों में 2 हजार 689 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का दूसरा चरण गत 17 सितंबर से शुरु हो चुका है। सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए वार्षिक आय सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये कर दिया है। आज जारी की गई राशि में ऐसी 49 हजार 290 पात्र बहन-बेटियां शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 6 लाख 5 हजार बहनों के बैंक खातों में सितम्बर माह की 24 करोड़ 25 लाख रुपये की सब्सिडी भी जारी की। इस योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। आज जारी की गई राशि को मिलाकर, अब तक 14 लाख 66 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 404 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि डाली जा चुकी है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने दयालु योजना के तहत 5 हजार 429 परिवारों को 202 करोड़ 99 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आज जारी की गई आर्थिक सहायता को मिलाकर, अब तक 97 हजार 655 परिवारों को 3 हजार 682 करोड़ 83 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास सवारियों से भरी ट्रेन में लगी भीषण आग, देखें Live

पटियालाः पंजाब में अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी...

अब Whatsapp पर AI से बदलेगी फोटो, Iphone यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

टेक्नोलॉजी: फोटो अच्छी है पर अगर फ्रेम में आस-पास...

इस गांव में पिछले 100 सालों से नहीं जलाए जाते पटाखे

तमिलनाडु। दिवाली का नाम सुनते ही मन में दीये, रंगोली,...

Punjab News: रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं, DRM ने दी जानकारी, देखें Live

लुधियानाः त्योहारी सीजन को देखते रेलवे विभाग दिवाली और...

CM Sukhu ने चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मेहला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायंकाल...

Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास सवारियों से भरी ट्रेन में लगी भीषण आग, देखें Live

पटियालाः पंजाब में अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के...

अब Whatsapp पर AI से बदलेगी फोटो, Iphone यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

टेक्नोलॉजी: फोटो अच्छी है पर अगर फ्रेम में आस-पास का नजारा न दिखे तो कई बार फोटो शेयर करने...

इस गांव में पिछले 100 सालों से नहीं जलाए जाते पटाखे

तमिलनाडु। दिवाली का नाम सुनते ही मन में दीये, रंगोली, मिठाइयां और आतिशबाजी की तस्वीर उभरने लगती है. इस दिन...

Punjab News: रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं, DRM ने दी जानकारी, देखें Live

लुधियानाः त्योहारी सीजन को देखते रेलवे विभाग दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है।...