Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtराहुल गांधी हरियाणा में कर लें डिबेट, मैं जगह उपलब्ध करवाऊंगा -...

राहुल गांधी हरियाणा में कर लें डिबेट, मैं जगह उपलब्ध करवाऊंगा – CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से डिबेट की चुनौती दिए जाने पर जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में आकर डिबेट कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश में जगह उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे युवा मोर्चा के अध्यक्ष वहां जाएंगे, और राहुल से सवाल करेंगे। ऐसा नहीं हो सकता कि एक तरफ से केवल झूठ बोला जाए और फिर भागकर चले जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोई परेशानी है तो उसे मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और अदालतों के दरवाजे भी खुले हैं। कांग्रेस वहां जाकर अपनी बात क्यों नहीं रखती? केवल घर बैठकर और लोगों को दिखाने के लिए आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास आज जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह वोट चोरी के नाम पर देश को गुमराह करने और लोकतंत्र तथा चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को यदि कहीं किसी मतदाता का नाम कटने या गलत दर्ज होने की शिकायत है, तो चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरी प्रक्रिया निर्धारित की है। मतदाता सूची सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराई गई है और एक महीने का समय भी दिया गया था कि कोई गलती होने पर निर्धारित फॉर्म भरकर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा हरियाणा में 100-100 गज के प्लॉट देने के वादे का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अंतिम दिनों में गरीबों को प्लॉट देने के नाम पर सिर्फ घोषणा की थी, लेकिन न तो लोगों को कागज मिले और न ही वास्तविक कब्जा मिला। हमारी सरकार ने पात्र लोगों को प्लॉट के कागज देने के साथ-साथ कब्जा दिलाने का काम किया है। कांग्रेस की राजनीति केवल वोट लेने तक सीमित रही, जबकि हमारी सरकार गरीबों को उनका अधिकार दिलाने के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा लगाई गई संसद में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व स्पीकर मीरा कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। वह एक प्रतिष्ठित और वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह बैठाना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अपना राजनीतिक कद और गरिमा होती है, जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

माधुरी दीक्षित के बेटे के साथ किसकी हुई Entry

नई दिल्ली। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में हर...

Punjab News: पटाखा बाजार में दिवाली की धूम, महंगाई के बावजूद खरीदारी जारी, देखें वीडियो

हेलीकॉप्टर शॉट्स, ड्रैगन वंडर, सिम्बा टाइगर, बटरफ्लाई बनीं पसंद अमृतसरः...

Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास सवारियों से भरी ट्रेन में लगी भीषण आग, देखें Live

पटियालाः पंजाब में अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी...

अब Whatsapp पर AI से बदलेगी फोटो, Iphone यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

टेक्नोलॉजी: फोटो अच्छी है पर अगर फ्रेम में आस-पास...

इस गांव में पिछले 100 सालों से नहीं जलाए जाते पटाखे

तमिलनाडु। दिवाली का नाम सुनते ही मन में दीये, रंगोली,...

माधुरी दीक्षित के बेटे के साथ किसकी हुई Entry

नई दिल्ली। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में हर साल फिल्मी सितारों की महफिल सजती है. इस बार भी...

Punjab News: पटाखा बाजार में दिवाली की धूम, महंगाई के बावजूद खरीदारी जारी, देखें वीडियो

हेलीकॉप्टर शॉट्स, ड्रैगन वंडर, सिम्बा टाइगर, बटरफ्लाई बनीं पसंद अमृतसरः देशभर में दिवाली और बंदी छोड़ दिवस को लेकर लोगों...

Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास सवारियों से भरी ट्रेन में लगी भीषण आग, देखें Live

पटियालाः पंजाब में अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के...

अब Whatsapp पर AI से बदलेगी फोटो, Iphone यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

टेक्नोलॉजी: फोटो अच्छी है पर अगर फ्रेम में आस-पास का नजारा न दिखे तो कई बार फोटो शेयर करने...