Hocky Champion Trophy 2026
Haryanaदर्दनाक घटना में मौत के मुंह से लौटी 6 वर्षीय मासूम, परिवार...

दर्दनाक घटना में मौत के मुंह से लौटी 6 वर्षीय मासूम, परिवार ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ हुई मारपीट के मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। कई दिनों तक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन रहने के बाद मासूम बच्ची स्वस्थ होकर अपने घर लौट आई है। बेटी की घर वापसी पर परिवार ने फूल-मालाओं के साथ उसका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पिता और परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। जानकारी के अनुसार, परिवार और कुछ अन्य लोगों ने छह साल की मासूम पर फूल बरसाए और गिफ्ट भी दिए। पिता भी इलाज के बाद बेटी के घर लौटने पर खुश नजर आए।

बच्ची की मां ने बताया कि घटना के बाद से उसके मन में डर बैठ गया है। वह कई बार रात को अचानक उठकर रोने लगती है और घबराती है। पिता ने कहा कि बेटी के सुरक्षित घर लौटने की बेहद खुशी है, लेकिन इस घटना ने परिवार के मन में डर पैदा कर दिया है। वहीं बच्ची के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि ये एक चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा – “मुझे तो लग ही नहीं रहा था कि मेरी बच्ची बच जाएगी, जिस हिसाब से उसे मारा गया था।

ये सिर्फ दुआओं का नतीजा है कि आज मेरी बेटी मेरे पास है। बस सभी को थैंक्यू बोलना चाहूंगा।” पिता इस वक्त बहुत ज्यादा टेंशन और इमोशनल हैं, इसलिए ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि पूरे परिवार ने पिछले 7-8 दिनों से ठीक से खाना-पीना भी नहीं किया था। परिवार ने कहा कि इस पूरे मामले में सरकार और पुलिस ने पूरा सहयोग किया है। जितने भी लोग उनके साथ जुड़े थे, सभी ने अच्छे से मदद की। बता दें कि कुछ दिन पहले बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके बाद वो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थी। अब ठीक होकर घर लौटने पर परिवार में राहत और खुशी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस तैनात, यात्रियों के खंगाले बैग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के अधिकारियों...

डॉ. सुमिता मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी मातृ-नवजात शिशु देखभाल पहल शुरू

चंडीगढ़: गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं की जान...

स्कॉलर्स यूनिफाइड के आर्यन साहनी ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उना के विद्यार्थी...

विवेक स्कूल के ग्रेट कार्टून पार्टी के नन्हें विद्यार्थियों ने बिखेरा रंग

नर्सरी व एलकेजी के ब्चचो ने नृत्य- गीतो से दिया मित्रता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश बददी। विवेक इंटरनेशनल...

समयबद्ध पेंशन के लिए पात्र लाभार्थी बैंक व डाकघर बचत खाते को आधार से जुड़वाएं

शिमला: राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ऑनलाइन माध्यम द्वारा...

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस तैनात, यात्रियों के खंगाले बैग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने त्योहार पर नजर रखते हुए अलग-अलग जगहों पर आने-जाने...

डॉ. सुमिता मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी मातृ-नवजात शिशु देखभाल पहल शुरू

चंडीगढ़: गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं की जान बचाने की तैयारियों को और मजबूत करते हुए हरियाणा सरकार...