स्टेडियम के पीछे हुए एनकाउंटर मामले में दोनों है आरोपी
पंचकूला: सेक्टर-21 में ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे हुए एनकाउंटर मामले में पुलिस ने पीयूष पिपलानी और रविंदर सिंह उर्फ काली को प्रोडक्शन वारंट पर पंचकूला लाई है। दोनों आरोपी कई आपराधिक मामलों में बुड़ैल जेल में बंद हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम दोनों से मामले को लेकर पूछताछ करेगी।
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर किया था। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी मोहाली और पंचकूला में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके लिए वे पंचकूला में हथियार लेने पहुंचे थे।
पुलिस पर फायरिंग के बाद हुआ एनकाउंटर
पुलिस के मुताबिक, जब टीम ने दोनों आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। क्रॉस फायरिंग के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले की जांच के दौरान पीयूष पिपलानी और रविंदर सिंह उर्फ काली के नाम सामने आए। दोनों पहले से ही कई आपराधिक मामलों में बुड़ैल जेल में बंद हैं। पुलिस अब इस मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
सेक्टर-20 थाने में दर्ज है FIR नंबर 210
मामले को लेकर वकील दीपांशु बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि FIR नंबर 210, जो सेक्टर-20 थाने में दर्ज है, के संबंध में पीयूष पिपलानी और रविंदर उर्फ काली को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। दोनों को बुड़ैल जेल से पंचकूला लाया गया था। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए 6 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
वकील दीपांशु बंसल ने बताया कि उनके क्लाइंट पीयूष पिपलानी 1 दिसंबर 2025 से पहले ही जेल में बंद हैं। उन्होंने कोर्ट में यह तर्क रखा कि जब आरोपी पहले से ही जेल में है, तो इस मामले में उसकी साजिश में क्या भूमिका हो सकती है। वकील ने यह भी कहा कि उनके क्लाइंट का इस केस से कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने कोर्ट में आरोपी की जेल में रहने के दौरान बार-बार दर्द होने की बात भी रखी।
