फिरोजपुरः कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने त्योहार पर नजर रखते हुए अलग-अलग जगहों पर आने-जाने वाले यात्रियों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि त्योहार को लेकर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की चेकिंग की जा रही है।
उन्होंने लोगों से संदिग्ध लोगों के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील है। इस दौरान पुलिस द्वारा यात्रियों के बैग की तालाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने कहा कि स्टेशन के अंदर और बाहर दोनों जगह पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर रोजाना आने वाले लोगों से कहा गया है कि वह अपने आसपास कोई संदिग्ध वस्तु या सामान देखकर तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचित करें। जिससे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर अपने स्तर पर चैकिंग कर सके। तथा किसी बड़ी घटना को होने से रोका जा सके। वहीं भारतीय रेल में सफल करने वाले यात्री डर भय के बिना अपने सफर को पुरा कर सकें।
