Hocky Champion Trophy 2026
Nationalपुलिस को देख पानी में गिराई शराब से लदी कार, लोगों में...

पुलिस को देख पानी में गिराई शराब से लदी कार, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैमूरः बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी और इससे जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं कैमूर जिले के मोहनिया में दसौती गांव के पास शराब से भरी एक कार पानी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चैकिंग के लिए नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान तस्करों ने पुलिस को देख आग लगी गाड़ी पानी भरे गड्ढे में धकेल दी। हरियाणा नंबर की एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। कार से शराब के पैकेट पानी में गिरते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में उन्हें उठाने की होड़ मच गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग शराब के पैकेट लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रही सफेद कार में अचानक आग लग गई। इसके बाद कार सवार लोगों ने गाड़ी से शराब की एक बोतल निकाली और कार को धक्का देकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट दिया। इसके बाद सभी कार सवार पास के नहर वाले रास्ते से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों की मदद से पानी में डूबी कार को बाहर निकालने लगे। इसी दौरान कार के अगले हिस्से से फ्रूटी पैक में रखी शराब के कई पैकेट पानी में गिरकर तैरने लगे। शराब देखते ही मौके पर मौजूद कुछ लोग पानी में उतर गए और पैकेट उठाकर ले जाने लगे। वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी के दौरान कुछ लोगों को शराब के पैकेट लेकर जाते हुए देखा जा सकता है।

इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने शराब उठाई थी, लेकिन उसे वापस ले लिया गया है। शराब लेकर कोई फरार नहीं हुआ है। उधर, सामने आए वीडियो में कुछ लोग शराब के पैकेट लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस के दावे और वीडियो में नजर आ रहे दृश्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के बीच पुलिस की मौजूदगी में शराब के पैकेट उठाए जाने की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना ने शराब तस्करी पर अंकुश लगाने और ऐसी परिस्थितियों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

स्पीकर संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक सौंपे

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां...

अंबाला में शहीद स्मारक के लोकार्पण पर अमित शाह का भव्य स्वागत करेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण...

Jalandhar News: दिन दहाड़े बोलैरो चालक से 90 हजार की लूट, कार सवार फरार, चालक घायल

कार्रवाई की जगह हदबंदी में उलझी पुलिस जालंधर, ENS: महानगर...

विधायक नंद लाल का राजकीय सम्मान के साथ देओठी में हुआ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि...

पुल से नीचे गिरने पर ट्रक में लगी आग, जिंदा जलने से 2 की मौत, देखें वीडियो

बुंदेलखंडः एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल,...

स्पीकर संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक सौंपे

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जिला फरीदकोट की तहसील कोटकपूरा के गांव हरी नौं...

अंबाला में शहीद स्मारक के लोकार्पण पर अमित शाह का भव्य स्वागत करेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...

Jalandhar News: दिन दहाड़े बोलैरो चालक से 90 हजार की लूट, कार सवार फरार, चालक घायल

कार्रवाई की जगह हदबंदी में उलझी पुलिस जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं...

विधायक नंद लाल का राजकीय सम्मान के साथ देओठी में हुआ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी शिमला: सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा...