Hocky Champion Trophy 2026
Haryanaफैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे,...

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम के दौरान एक युवती की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। फैक्टरी में एक मशीन खराब हो गई थी। युवती उसे ठीक करने मशीन के पास पहुंची तो उसके बाल मशीन में फंस गए।

मशीन ने उसके सिर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसके सिर की खाल तक उखड़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती का सिर मशीन में फंसा हुआ दिख रहा है। कुछ लोग उसे निकालने की कोशिश करते दिखे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की रहने वाली गीता (25) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ पानीपत के कुलदीप नगर में रहती थी। गीता बालाजी फैक्टरी में काम करती थी। गीता के पिता बीमार रहते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

गीता के जीजा दिवाकर ने बताया कि गीता का एक भाई भी था, जिसकी एक साल पहले मौत हो गई थी। गीता ही अपने माता-पिता के परिवार का खर्च उठाती थी। फैक्टरी में गीता रोजाना 12 घंटे काम करती थी। जिसके बाद उसे महीने में 12 हजार रुपए मिलते थे। परिवार उसकी शादी के लिए लड़का भी देख रहा था।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5 बजे वह फैक्टरी में कंबल बनाने वाली पोलिशर मशीन पर काम कर रही थी। मशीन का पल्ल मुड़ गया था। गीता उसे ठीक करने के लिए मशीन के पास पहुंची। इसी दौरान उसके बाल मशीन की चपेट में आ गए। बाल फंसने के बाद मशीन ने उसका सिर भी खींच लिया।

हादसे के बाद गीता मशीन में फंस गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए मशीन को खोलना पड़ा। इस प्रक्रिया में करीब एक घंटा लग गया। जब तक उसे मशीन से बाहर निकाला गया, उसके सिर की खाल उखड़ चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

CM Saini से मिली वर्ल्ड चैंपियन पहलवान मनीषा भनवाल

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार...

Jalandhar News: दिवित औलख को Yo Yo Honey Singh ने दी अंतिम विदाई, देखें Live

बब्बू मान, चीमा, गुरप्रीत घुग्गी, लैंबर सहित कई गायक...

IGOT कर्मयोगी रैंकिंग में नंबर 1 पर रहा हरियाणा, दूसरे नंबर पर आया गुजरात

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा जारी नवीनतम आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग...

Punjab News: महिला की बालियां छीनकर भागे 2 स्नेचर, कुछ घंटों में गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में लूट की घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आए दिन...

CM Saini से मिली वर्ल्ड चैंपियन पहलवान मनीषा भनवाल

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को जींद जिले की अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं वर्ल्ड चैंपियन मनीषा...

Jalandhar News: दिवित औलख को Yo Yo Honey Singh ने दी अंतिम विदाई, देखें Live

बब्बू मान, चीमा, गुरप्रीत घुग्गी, लैंबर सहित कई गायक हुए भावुक जालंधर, ENS: दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले...

IGOT कर्मयोगी रैंकिंग में नंबर 1 पर रहा हरियाणा, दूसरे नंबर पर आया गुजरात

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा जारी नवीनतम आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा ने गुजरात, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों को...