Hocky Champion Trophy 2026
Nationalपुल से नीचे गिरने पर ट्रक में लगी आग, जिंदा जलने से...

पुल से नीचे गिरने पर ट्रक में लगी आग, जिंदा जलने से 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बुंदेलखंडः एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, मैनपुरी से झांसी जा रहा ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। नीचे गिरते ही ट्रक में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। भीषण आग के बीच फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुआ। करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के जले हुए कंकाल ट्रक से बाहर निकाले जा सके।

ड्राइवर की पहचान एटा के रहने वाले राजकुमार और क्लीनर की पहचान फिरोजाबाद के सचिन यादव के रूप में हुई है। हादसे की वजह का पुलिस पता लगा रही। प्रत्यक्षदर्शी एक दूसरे ट्रक के ड्राइवर अवधेश कुमार (36) ने बताया कि ट्रक एटा से हमीरपुर के राठ की ओर जा रहा था। बुधवार तड़के करीब 3 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 209.2 के पास अचानक से ट्रक अनियंत्रित हो गया।

प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा कि ड्राइवर को झपकी आ गई। इस वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया। वह एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा। चूंकि ट्रक में ईंटें लदी थीं इसलिए ट्रक के नीचे गिरते ही ईंटें केबिन का पार्टीशन तोड़ते हुए उसमें आ गईं। दोनों ईंटों से दब गए। हादसे के दौरान ट्रक बिजली की केबलों से भी टकराया। पुलिस को आशंका है कि केबलों से टकराने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ट्रक में लदी ईंटें खिसककर केबिन की तरफ आ गईं। इससे चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। ट्रक में आग लगी होने और केबिन में ईंटें फंसी होने के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके। आग में दोनों के शव बुरी तरह जल गए थे और केवल कंकाल ही बचे थे। चालक अवधेश कुमार (36) ने बताया कि ट्रक एटा से हमीरपुर के राठ की ओर जा रहा था। कुल 3 गाड़ियां साथ चल रही थीं। हादसे का शिकार हुए ट्रक में राजकुमार (35) और सचिन (25) सवार थे।

राजकुमार एटा जिले के निढौली कलां थाना क्षेत्र के नगला सेवा चौकी के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम हुंदीलाल है। वहीं, सचिन फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगला अकोला के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम कमलेश यादव था। दोनों शादीशुदा थे। राजकुमार की 3 बेटियां हैं। ट्रक के मालिक का नाम अनुज (43) है। वह भी फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगला अकोला के रहने वाले हैं। CO अजय कुमार सिंह ने दोनों मृतकों की पहचान की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हो गई है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। आगे की प्रक्रिया जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

शादी के 4 साल बाद पति से अलग हुई Kanika Kapoor, फैंस के साथ शेयर की Emotional Post

मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने अपने...

स्पीकर संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक सौंपे

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां...

अंबाला में शहीद स्मारक के लोकार्पण पर अमित शाह का भव्य स्वागत करेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण...

शादी के 4 साल बाद पति से अलग हुई Kanika Kapoor, फैंस के साथ शेयर की Emotional Post

मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिजनेसमैन गौतम हथिरमानी से अलग होने का ऐलान...

Jalandhar News: पारम्परिक महत्व बरकरार, मिट्टी के दीयों के साथ मंदिरों को दी गई खास लुक, देखें वीडियो

1800 में तैयार किया मंदिर बना आकर्षण का केंद्र जालंधर, ENS: दीपावली पर सजावट के लिए आधुनिक रंग-बिरंगी लाइटों और...

दर्दनाक घटना में मौत के मुंह से लौटी 6 वर्षीय मासूम, परिवार ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ हुई मारपीट के मामले में राहत भरी...

स्पीकर संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक सौंपे

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जिला फरीदकोट की तहसील कोटकपूरा के गांव हरी नौं...