Hocky Champion Trophy 2026
Haryanaत्योहारी सीजनः सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी के साथ व्यापारियों ने की...

त्योहारी सीजनः सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी के साथ व्यापारियों ने की बैठक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कालकाः दिवाली पर्व को देखते कालका पुलिस ने बाजारों और ज्वेलरी की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में कालका थाना प्रभारी एसएचओ अजीत सिंह ने क्षेत्र के ज्वेलर्स दुकानदारों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने व्यापारियों को त्योहार के सीजन में विशेष सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करने की हिदायत दी।

एसएचओ अजीत सिंह ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों और आसपास आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को हर समय चालू रखें और उनकी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस को जांच में मदद मिल सके।

उन्होंने चेक और नकदी के लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और भुगतान की पुष्टि किए बिना सामान या आभूषण न सौंपें। इसके साथ ही दुकानदारों को अपनी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए।

एसएचओ ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस और व्यापारियों के आपसी सहयोग से चोरी, ठगी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है, कालका पुलिस ने क्षेत्र के दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि दिवाली का त्योहार सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम...

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के...

स्कूल में बच्ची पर हमला करने का मामलाः चाचा का दावा- आरोपी छात्र PUBG और अन्य हिंसक गेम खेलता था

पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में छह...

Oman में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का विदेश मंत्रालय, कड़े शब्दों में की हमले की निंदा

नई दिल्ली: ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर MSV अल जुसुफी पर हमला हुआ है। इस हमले...

Jalandhar News: पंचतत्व में विलीन हुए दिवित औलख, नम आंखों से परिवार और गायकों ने दी विदाई, देखें Live

गायकों ने दिया कंधा, जैजी-बी, सतिंदर सरताज, अमृत मान सहित कई गायक हुए शामिल जालंधर, ENS: पुलिस लाइन के पास...

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम के दौरान एक युवती की मशीन की चपेट में आने...

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिड़बा, जिला...