Hocky Champion Trophy 2026
PanchkulaHaryana News: 38.14 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में चौथा...

Haryana News: 38.14 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः साइबर अपराधियों द्वारा शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामलों पर कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने 38.14 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रज्वल राजू शेट्टी निवासी अंधेरी ईस्ट, मुंबई (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के अनुसार पंचकूला निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में निवेश का विज्ञापन देखने के बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। आरोपियों ने उन्हें मास्टर ट्रस्ट नामक ऐप डाउनलोड करवाकर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए। मोटे मुनाफे और जमा राशि दोगुनी करने का लालच देकर आरोपियों ने उनसे कुल 38.14 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में 17 अगस्त 2024 को थाना साइबर क्राइम पंचकूला में मामला दर्ज किया गया था।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने पहले तीन आरोपियों विपिन, मनविंद्र सिंह और सचिन भोला को गिरफ्तार किया था। बैंक रिकॉर्ड की जांच में शिकायतकर्ता के खाते से 8 मई 2024 को 19.50 लाख रुपये आरोपी से संबंधित बैंक के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई। आगे की जांच में प्रज्वल राजू शेट्टी की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी थी।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को 31 अक्टूबर को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर 2 नवंबर को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

बेकाबू कार रेस्टोरेंट में घुसी, तेल से भरी गर्म कढ़ाही पलटी, 3 कर्मचारी झुलसे

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बन्नेर्घट्टा इलाके में...

दीपावली पर ऊना पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 51 अतिरिक्त जवान तैनात

बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ाई जाएगी गश्त,...

Haryana News: पीयूष और रविंदर को कोर्ट ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, देखें वीडियो

स्टेडियम के पीछे हुए एनकाउंटर मामले में दोनों है...

अमित कुमार अग्रवाल को एचएसआईआईडीसी और ईईसी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के...

बेकाबू कार रेस्टोरेंट में घुसी, तेल से भरी गर्म कढ़ाही पलटी, 3 कर्मचारी झुलसे

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बन्नेर्घट्टा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार...

दीपावली पर ऊना पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 51 अतिरिक्त जवान तैनात

बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ाई जाएगी गश्त, एसपी सचिन हिरेमठ ने अधिकारियों को दिए सतर्कता बरतने के...

Haryana News: पीयूष और रविंदर को कोर्ट ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, देखें वीडियो

स्टेडियम के पीछे हुए एनकाउंटर मामले में दोनों है आरोपी पंचकूला: सेक्टर-21 में ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे हुए एनकाउंटर...

Punjab की डॉ. सेहर ओमप्रकाश ने श्रीलंका में बढ़ाया मान, ‘Mrs Universe 2026’ में बनीं थर्ड रनर-अप, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर की डॉ. सेहर ओमप्रकाश ने श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट 'मिसेज यूनिवर्स 2026' में 'थर्ड रनर-अप'...