AdvertisementPunjab Government
PanchkulaPunjab News: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, आसपास के लोगों में...

Punjab News: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जीरकपुरः शहर के माया गार्डन सिटी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कूड़ेदान से नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ। कूड़ा उठाने के लिए पहुंचे व्यक्ति की नजर जब शव पर पड़ी तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को कूड़ेदान में कौन छोड़कर गया था।

पुलिस ने शव को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह बच्चे का शव यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अंडर-19 स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया

बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन...

महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा...

भगवंत मान सरकार ठेका मुलाजिमों की जायज मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: प्रदेश सरकार के मुलाजिमों और ठेका आधारित स्टाफ...

180 ई.टी.टी. शिक्षकों को जूनियरों के मुकाबले वेतन विसंगति से मिलेगी राहत

चंडीगढ़: एक बड़े फैसले के तहत भगवंत मान सरकार...

अंडर-19 स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया

बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में किया गया था और...

भगवंत मान सरकार ने मुलाजिमों को दी बड़ी सौगात, 1400 स्टाफ नर्सों के लटके नियमों को मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक में पंजाब के हित में लिए गए कई बड़े फैसले चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई बड़े...

महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से...

भगवंत मान सरकार ठेका मुलाजिमों की जायज मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: प्रदेश सरकार के मुलाजिमों और ठेका आधारित स्टाफ की शिकायतों तथा सेवा से संबंधित मसलों के समाधान के...