बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में किया गया था और अंडर-19 गर्ल्स के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में आयोजित हुए। दोनों प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और पदकों के लिए जोरदार मुकाबले देखने को मिले।
लिजेंड मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर 19 बालक वर्ग में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी- अंशुमान धीमन, रचित कुमार, वंश, राजा चौहान, प्रियांशु जोशी, शिवम कुमार है , और ब्रोंज मेडल विजेता खिलाड़ी- अमन कुमार, रोहन चौधरी, प्रसन्नजीत हैं ।
अंडर 19 में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी- अवनी शर्मा, शैल्या भाटिया, दिव्यांशी ठाकुर, सानवी डोगरा, चहक बहेती, हर्षिता राजपूत हैं, सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी- सिमर कौर, अवनी हैं, ब्रोंज़ मेडल विजेता खिलाड़ी दिव्यांशी बंसल और पृषा हैं । कोच समीर और ममता कुंवर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की लगातार मेहनत, नियमित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है, अकैडमी के सभी असिस्टेंट ताईक्वांडो कोच भी अहम योगदान रखते हैं जो खिलाडियो को तराशने में जी जान लगा देते हैं।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। लिजेंड मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर स्कूल गेम्स ताइक्वांडो में उनकी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
