AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित पटियाला मंदिर में महिला के हाथ से करीब 3 तोले का सोने का कड़ा चोरी करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लक्ष्मी कौर निवासी जिला संगरूर, उम्र 70 साल तथा कर्मजीत कौर निवासी तहसील मलेरकोटला, उम्र 58 साल के रूप में हुई है। दोनों को जीरकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार 27 मार्च 2026 को सेक्टर-4 पंचकूला निवासी व्यक्ति ने थाना मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में शिकायत दी थी कि वह अपनी पत्नी के साथ 26 मार्च को सुबह मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित पटियाला मंदिर में भंडारे का भोग लगाने पहुंचे थे। मंदिर में भोग लगाने के दौरान उनकी पत्नी को महसूस हुआ कि उनके हाथ का वजन हल्का हो गया है। जांच करने पर पता चला कि उनके हाथ में पहना करीब 3 तोले का सोने का कड़ा चोरी हो चुका था। शिकायत के आधार पर थाना मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में लक्ष्मी कौर, कर्मजीत कौर व अन्य महिलाओं की संलिप्तता सामने आई।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र से लक्ष्मी कौर और कर्मजीत कौर को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उनका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ।

दोनों आरोपियों से अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लक्ष्मी कौर के खिलाफ चोरी, नशा तस्करी और शराब तस्करी से जुड़े करीब 10 मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि कर्मजीत कौर के खिलाफ हेरोइन तस्करी और चोरी के 4 मामले दर्ज हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए सोने के कड़े की बरामदगी के लिए जांच लगातार जारी है।

साथ ही स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। पंचकूला पुलिस ऐसे स्थानों पर चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज...

यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान!

यूक्रेन के सूमी शहर में भारतीय कंपनी कुसुम ग्रुप...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज पालकवाह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित...

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली अंडर-19 टीम की संभालेंगे कप्तानी

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को घरेलू क्रिकेट में...

अमेरिका-चीन के रिश्ते पर विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान, बोले – ‘जानबूझकर अकेली ताकत बन गया’

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री ने अमेरिका और चीन को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। यह...