AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: 2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक की हेरोइन...

Haryana News: 2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक की हेरोइन बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने हेरोइन तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 1 अक्टूबर को पहले सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास से 31 ग्राम हेरोइन के साथ संदीप कुमार उर्फ सैंडी निवासी गांव मटौर, जिला कैथल को काबू किया। बरामद हेरोइन की कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपी से पूछताछ में सामने आए सप्लायर बलविन्द्र सिंह उर्फ विक्की निवासी जिला लुधियाना को भी पुलिस ने पंजाब के ढकौली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पंचकूला के चंडीमंदिर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल को 1 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप कुमार उर्फ सैंडी पंचकूला और आसपास के क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करता है तथा सेक्टर-26 हर्बल पार्क के पास किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ देने आने वाला है। सूचना के आधार पर इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की और पार्किंग में खड़े एक युवक की पहचान संदीप कुमार के रूप में की, जिसके बाद उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि संदीप कुमार के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 4 मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों और ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu हत्या मामले में DCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू...

इम्युनेटिक लाइफ़साइंस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे विभिन्न पद, इंटरव्यू 7 को

ऊना,सुशील पंडित: इम्यूनैटिक लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, गांव गोंदपुर जयचंद...

ईसपुर शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षा सुधार समिति के शिक्षकों एवं समिति...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़/तरनतारन: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

बंगाणा महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की...

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu हत्या मामले में DCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू पर शनिवार को लोहारका रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने...

इम्युनेटिक लाइफ़साइंस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे विभिन्न पद, इंटरव्यू 7 को

ऊना,सुशील पंडित: इम्यूनैटिक लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, गांव गोंदपुर जयचंद में मेंटेनेंस ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग), क्वालिटी एश्योरेंस...

ईसपुर शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षा सुधार समिति के शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों के शारीरिक, मानसिक एवं भावात्मक स्वास्थ्य को बेहतर...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़/तरनतारन: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज तरनतारन दाना मंडी में...