AdvertisementPunjab Government
Panchkulaस्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर,...

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां और उसका नौ वर्षीय बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में बलटाना के पराशर एन्क्लेव निवासी सुकन्या ने बताया कि उनका 9 वर्षीय बेटा सेक्टर-20 स्थित स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है।

9 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब सात बजे वह अपने बेटे को एक्टिवा पर स्कूल छोड़ने जा रही थीं। जब वे सेक्टर-20 में लाइटों के पास पुल पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आई सफेद रंग की फोर्ड एंडेवर कार ने उनकी ग्रे रंग की एक्टिवा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुकन्या और उनका बेटा सड़क पर गिर गए और दोनों को चोटें आईं। शिकायतकर्ता के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

वह कार का नंबर नोट नहीं कर सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया उसके पैर में चोट पहुंची है। महिला ने पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

T-20 में New Zealand को हरकार India ने बनाया नया रिकार्ड

क्राइस्टचर्चः भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां...

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत लाखो की संपत्ति जब्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां...

Punjab News: गुरु नगरी पहुंची एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में हीरो पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026...

हरियाणा सरकार ने दवा परीक्षण सुविधाओं को अपग्रेड करने की मंजूरी दी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड, ब्लड...

Punjab News: MLA दिलजीत ग्रेवाल को लगा झटका, विधानसभा से सदस्यता रद्द

लुधियानाः जिले में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत...

T-20 में New Zealand को हरकार India ने बनाया नया रिकार्ड

क्राइस्टचर्चः भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां आज भारत का न्यूजीलैंड के साथ पहला टी-20 मैच था।...

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत लाखो की संपत्ति जब्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर...

Punjab News: गुरु नगरी पहुंची एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में हीरो पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 को बढ़ावा देने और युवाओं को हॉकी से जोड़ने के...

हरियाणा सरकार ने दवा परीक्षण सुविधाओं को अपग्रेड करने की मंजूरी दी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड, ब्लड बैंकों को मजबूत करने, जांच प्रयोगशालाओं की सुविधाओं में सुधार,...