Hocky Champion Trophy 2026
Haryana10वीं मंजिल से गिरने से DIG के बेटे की मौत, देखें वीडियो

10वीं मंजिल से गिरने से DIG के बेटे की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित दि लीफ सोसायटी में 10वीं मंजिल से गिरने से बीएसएफ में डीआईजी अधिकारी के बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय असीम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह बालकनी में खड़े होकर दीवाली की सजावट के लिए लाइटिंग लगा रहा था। इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया और हादसे में उसकी मौत हो गई।

वहीं खेड़कीदौला थाने की पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृत युवक के शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने असीम के शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें उसकी दोनों पैरों की हड्डी टूटी मिली। डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा मृतक असीम के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि 10वें फ्लोर से नीचे जमीन पर गिरने के कारण असीम के दोनों पैरों की हड्डियां पूरी तरह टूट चुकी थीं। इसके अलावा छाती में आई गंभीर अंदरूनी चोटों और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी जान गई।

पुलिस को दिए बयान में परिवार वालों ने बताया कि असीम दिवाली पर फ्लैट की बालकनी में लाइटिंग कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया और शरीर पर कई जगह गहरी चोटें आईं थीं, जिस कारण उसकी मौत हुई। मृतक के पिता बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में डाआईजी हैं। बेटे की मौत की खबर पाकर वे रात को ही गुरुग्राम पहुंच गए थे। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई, गिरने के एंगल व नीचे गिरने के स्थान से महत्वपूर्ण साक्ष्य व फिंगरप्रिंट्स जुटाए हैं। पुलिस ने सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।

खेड़की दौला थाना के एसएचओ विनोद के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या सोसायटी के फ्लैट्स की बालकनी की रेलिंग तय मानकों के अनुरूप सुरक्षित थी या नहीं। पुलिस आसपास के फ्लैट्स में रहने वाले लोगों और घटना के समय सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स के बयान दर्ज कर रही है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटनाक्रम का सही कारण स्पष्ट हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चमत्कारी बाबा निकला ठग, किसान परिवार के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

पठानकोटः भगवानसर गांव से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला...

राहुल गांधी हरियाणा में कर लें डिबेट, मैं जगह उपलब्ध करवाऊंगा – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस...

CM Saini ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में डाली 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस...

उधार में 100 रुपए की चाट ना देने पर युवक का काटा कान, 4 घायल

फरीदाबादः हरियाणा में फरीदबाद के सेक्टर-58 में जमकर गुंडागर्दी...

Punjab News: चमत्कारी बाबा निकला ठग, किसान परिवार के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

पठानकोटः भगवानसर गांव से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चमत्कारी बाबा बनकर आए कुछ लोगों...

राहुल गांधी हरियाणा में कर लें डिबेट, मैं जगह उपलब्ध करवाऊंगा – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से डिबेट की चुनौती दिए...

नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं...

CM Saini ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में डाली 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी...