Hocky Champion Trophy 2026
Haryanaउधार में 100 रुपए की चाट ना देने पर युवक का काटा...

उधार में 100 रुपए की चाट ना देने पर युवक का काटा कान, 4 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबादः हरियाणा में फरीदबाद के सेक्टर-58 में जमकर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार 100 रुपए की चाट उधार न देने पर विवाद हो गया। आरोप है कि चाट उधार मांगने आए युवक ने पहले रेहड़ी संचालक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, तो युवक ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने गंडासे और चाकू से वार किए। हमले में 4 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 2 घायलों का इलाज चल रहा है। थाना सेक्टर-58 पुलिस को मामले की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गांव झाड़सेंतली निवासी रूपचंद (35) सेक्टर-58 में आलू-चाट की रेहड़ी लगाता है। रात करीब 9 बजे वह रेहड़ी पर मौजूद था। इसी दौरान पास में चिकन की दुकान लगाने वाला जयवीर उसके पास पहुंचा और 100 रुपए की चाट उधार मांगने लगा। रूपचंद ने उधार देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई।

रूपचंद के भाई मनीष ने आरोप लगाया कि चाट उधार देने से मना करने पर जयवीर ने उसके भाई को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह और परिवार का सदस्य गेंदाराम बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि जयवीर ने अपने भाई रवि और पिता सतबीर को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। मनीष के मुताबिक, आरोपियों ने गंडासे और चाकू से वार किए।

इसमें गेंदाराम के सिर में चोट आई, जबकि रोहित का कान कट गया। मनीष के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। हमले में कुल 4 लोग घायल हुए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। गेंदाराम और रोहित का उपचार जारी है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना सेक्टर-58 के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास सवारियों से भरी ट्रेन में लगी भीषण आग, देखें Live

पटियालाः पंजाब में अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी...

अब Whatsapp पर AI से बदलेगी फोटो, Iphone यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

टेक्नोलॉजी: फोटो अच्छी है पर अगर फ्रेम में आस-पास...

इस गांव में पिछले 100 सालों से नहीं जलाए जाते पटाखे

तमिलनाडु। दिवाली का नाम सुनते ही मन में दीये, रंगोली,...

Punjab News: रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं, DRM ने दी जानकारी, देखें Live

लुधियानाः त्योहारी सीजन को देखते रेलवे विभाग दिवाली और...

CM Sukhu ने चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मेहला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायंकाल...

Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास सवारियों से भरी ट्रेन में लगी भीषण आग, देखें Live

पटियालाः पंजाब में अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के...

अब Whatsapp पर AI से बदलेगी फोटो, Iphone यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

टेक्नोलॉजी: फोटो अच्छी है पर अगर फ्रेम में आस-पास का नजारा न दिखे तो कई बार फोटो शेयर करने...

इस गांव में पिछले 100 सालों से नहीं जलाए जाते पटाखे

तमिलनाडु। दिवाली का नाम सुनते ही मन में दीये, रंगोली, मिठाइयां और आतिशबाजी की तस्वीर उभरने लगती है. इस दिन...

Punjab News: रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं, DRM ने दी जानकारी, देखें Live

लुधियानाः त्योहारी सीजन को देखते रेलवे विभाग दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है।...