Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govt21 को गुरुग्राम में Zen-Z Entrepreneurs के साथ CM Saini करेंगे सीधा...

21 को गुरुग्राम में Zen-Z Entrepreneurs के साथ CM Saini करेंगे सीधा संवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कार्यक्रम में न की जाए कोई औपचारिकता, वे बिना औपचारिकता पूरा समय युवाओं के साथ बिताएंगे

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-जी एंटरप्रोन्यार्स के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान सफल युवा उद्यमियों द्वारा अपना स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को न केवल स्टार्टअप की स्थापना के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा बल्कि स्टार्टअप के लिए धनराशि, तकनीकी सहायता प्राप्त करने सहित अन्य पहलुओं के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा, डॉ. राज नेहरू, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा, एके सिंह तथा ओएसडी विवेक कालिया भी मौजूद थे। जेन-जी के साथ किया जाने वाले इस कार्यक्रम में किसी औपचारिकता के बिना युवाओं के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत से लेकर समापन तक वे बिना औपचारिकता, युवाओं के साथ रहना और उनसे बात करना चाहते हैं।

कार्यक्रम में 6 मास्टर क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे जिनमें सफल उद्यमी एक्सपर्ट के तौर पर 50-50 बच्चों के गु्रप को स्टार्टअप की स्थापना व अन्य पहलुओं के संबंध में प्रशिक्षण देंगे और उन्हें बताएंगे कि किस प्रकार किसी स्टार्टअप को जीरो से लेकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। बाद में इन युवाओं को एमएसएमई से लिंक किया जाएगा जहां ये स्टार्टअप का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में एक स्टार्टअप रूम भी स्थापित किया जाएगा जहां 60 सफल उद्यमी युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के गुर बताएंगे। इस दौरान बैकों द्वारा ऋण संबंधी तथा कौशल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा भी युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी युवा उद्यमी यात्रा के अंतर्गत 2 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये बसें गुरुग्राम से चलकर प्रदेश के प्रत्येक जिला में कॉलेज, विश्वविद्यालयों, आईटीआई, कोचिंग संस्थानों आदि के विद्यार्थियों को स्टार्टअप व एंटरप्रोन्योशिप के संबंध में जागरूक करेगी और स्टार्टअप शुरू करने वाले छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनकी विशेष रूप से मदद करेंगी। यह यात्रा दिसंबर तक चलेगी। यात्रा के समापन पर दिसंबर में जेन-जी के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें ‘युवा उद्यमी यात्रा’ से लाभांवित हुए युवा भागीदारी करेंगे।

‘युवा उद्यमी यात्रा’ के शुरू होने से पहले ही बसों का रूट तय करके यात्रा के संबंध में सभी जिलों के शिक्षण संस्थानों को अग्रिम रूप से सूचित किया जाए और जिस शिक्षण संस्थान में बस जाए वहां के विद्यार्थियों को भी यह जानकारी दी जाए कि वे अपने स्टार्टअप के आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए किस प्रकार इस यात्रा से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा से लाभांवित युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाए। जहां भी युवा उद्यमी यात्रा का कार्यक्रम हो वहां प्रदर्शनी लगाई जाए, ऋण आदि की जानकारी देने के लिए बैंकों का स्टॉल लगवाया जाए तथा युवाओं को यह जानकारी भी दी जाए कि यदि बाद में भी वे किसी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं तो उन्हें कहां संपर्क करना होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाला समय नई तकनीक, नई प्रौद्योगिकी और नई सोच का समय है और हमारा युवा वर्ग नौकरी मांगने से ज्यादा अपना उद्यम स्थापित कर नौकरियां पैदा करने की सोच रखता है। युवाओं की इसी सोच और उनके सपनों को साकार करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार इनकी हर संभव मदद करेगी। इस दिशा में जेन-जी के साथ आयोजित किया जाने वाला यह कार्यक्रम अपना स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार ने एस.टी.पी.आई. के साथ समझौता पर किए हस्ताक्षर – Aman Arora

मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा...

बड़ा हादसाः CNG Pump पर हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, 5 झुलसे, देखें वीडियो

नई दिल्लीः मुंडका के टिकरी कलां इलाके में सीएनजी...

बारिश का कहरः इस जगहों पर धंसे सड़क के हिस्से, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी बारिश को...

बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने किसानों को ज्यादा मुनाफे के लिए फसल विविधता अपनाने की अपील

पंजाब सरकार बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए वचनबद्ध चंडीगढ़: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर...

पंजाब सरकार ने एस.टी.पी.आई. के साथ समझौता पर किए हस्ताक्षर – Aman Arora

मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा "न्यूरॉन 2.0" इन्क्यूबेशन सेंटर चंडीगढ़: पंजाब को प्रौद्योगिकी-आधारित उद्यमिता के राष्ट्रीय...

World Mosquito Day: मानसून के बुखार के मौसम में पंजाब के मरीजों तक कैशलेस उपचार पहुंचाकर मददगार बनी ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’

चंडीगढ़: मानसून के दौरान मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने के साथ ही पंजाब डेंगू, मलेरिया और...

बड़ा हादसाः CNG Pump पर हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, 5 झुलसे, देखें वीडियो

नई दिल्लीः मुंडका के टिकरी कलां इलाके में सीएनजी पंप पर ब्लास्ट हो गया। इस भीषण हादसे में एक...