Haryana Govtसूरजकुंड दिवाली मेला-2026 : फूलों और सजावटी पौधों की नर्सरी बनी आकर्षण...

सूरजकुंड दिवाली मेला-2026 : फूलों और सजावटी पौधों की नर्सरी बनी आकर्षण का केंद्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: फरीदाबाद सूरजकुंड परिसर में आयोजित तृतीय दिवाली मेला-2026 में इस बार विभिन्न प्रजातियों के सुंदर एवं आकर्षक पौधों की नर्सरी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। मेले में खुशबू नर्सरी द्वारा घर, आंगन, बालकनी और कार्यालयों की सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के सजावटी पौधे उपलब्ध कराए गए हैं।

नर्सरी में किफायती दामों पर गुलाब के अनेक प्रकार के पौधों के साथ-साथ मनी प्लांट और विभिन्न प्रजातियों के फूलों एवं सजावटी पौधों की विस्तृत श्रृंखला मौजूद है। पर्यटक अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार पौधों की खरीदारी कर रहे हैं। दिवाली के अवसर पर अपने घरों और कार्यस्थलों को हरियाली तथा प्राकृतिक सुंदरता से सजाने के इच्छुक लोगों के लिए यह नर्सरी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व तथा पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सूरजकुंड परिसर में तृतीय सूरजकुंड दिवाली मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 26 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। मेले में खरीदारी, सजावट और पारंपरिक उत्सव के माहौल के बीच पौधों की नर्सरी पर्यटकों को प्रकृति से जुडऩे तथा अपने परिवेश को हरा-भरा बनाने का अवसर प्रदान कर रही है।

सूरजकुंड दिवाली मेले में लोक वाद्य यंत्रों और पारंपरिक संगीत की प्रस्तुतियां उत्सवी माहौल को और भी जीवंत बना रही हैं। परिवारों के साथ मेले में पहुंच रहे पर्यटक खरीदारी और खानपान के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आनंद उठा रहे हैं। नगाड़ों की थाप पर थिरकते लोग और बीन की धुनों पर आनंद लेते पर्यटक मेले की रौनक को बढ़ा रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हवा में 2 ट्रेनी विमान की हुई टक्कर, 4 पायलटों की मौत, देखें चौकाने वाला वीडियो

लीपा सिटीः फिलीपीन एयर फोर्स के दो ट्रेनर विमान...

एक-दूसरे के साथ टकराए Philippine Airforce के विमान, हादसे में 4 पायलटों की हुई मौत

नई दिल्ली: फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान हादसे का...

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार...

हवा में 2 ट्रेनी विमान की हुई टक्कर, 4 पायलटों की मौत, देखें चौकाने वाला वीडियो

लीपा सिटीः फिलीपीन एयर फोर्स के दो ट्रेनर विमान उड़ान के दौरान हवा में आपस में टकरा गए। इस...

एक-दूसरे के साथ टकराए Philippine Airforce के विमान, हादसे में 4 पायलटों की हुई मौत

नई दिल्ली: फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में चार पायलटो की...

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिमला: कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत प्रदेश में कृषि के...

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के तहत 3314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों के चुनाव के...